{"_id":"61cf0a13fed5a138ad20930c","slug":"volunteers-tied-the-knot-with-colorful-presentations-rampur-hp-news-sml3952364142","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वयंसेवियों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से बांधा समां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वयंसेवियों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से बांधा समां
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। राजकीय महाविद्यालय रामपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय शिविर शुक्रवार को संपन्न हुआ। समापन समारोह के दौरान आयोजित कार्यक्रम में डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर कायथ बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य पीसीआर नेगी विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत स्वयंसेवियों ने सरस्वती वंदना से की। इसके बाद एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. प्रोमिला ठाकुर ने सात दिवसीय एनएसएस शिविर की रिपोर्ट मुख्यातिथि के समक्ष प्रस्तुत की। स्वयंसेवियों ने एनएसएस लक्ष्य गीत के माध्यम से सभी विद्यार्थियों को जागरूक किया। इस दौरान छात्र- छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम और लघु नाटिकाएं प्रस्तुत की।
मुख्य अतिथि चंद्रशेखर कायथ ने सभी स्वयंसेवियों और विद्यार्थियों से जीवन में अनुशासन बनाए रखने, नशे से दूर रहने और समाज के लिए अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में एनएसएस प्रभारी डॉ. जितेंद्र साहनी ने मुख्यातिथि का धन्यवाद किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक एवं गैर शिक्षक मौजूद रहे।