फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Volunteers spruced up the steps of the Ambika Mata Temple

Rampur Bushahar News: स्वयंसेवियों ने संवारी अंबिका माता मंदिर की सीढ़ियां

Tue, 29 Sep 2026 11:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Volunteers spruced up the steps of the Ambika Mata Temple
निरमंड स्कूल के स्वयं सेवियों ने संवारा मां भगवती माता का मंदिर परिसर। स्रोत : स्कूल प्रबंधन
निरमंड (कुल्लू)। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला निरमंड में चल रहे एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन स्वयंसेवियों ने अंबिका माता मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। दिन की शुरुआत प्रभातफेरी से हुई। इसके बाद स्वयंसेवियों ने मंदिर तक पहुंचने वाली करीब 318 सीढ़ियों की सफाई की। एनएसएस प्रभारी डॉ. बबीता कश्यप और श्याम स्वरूप रांटा ने बताया कि स्वयंसेवियों ने सीढ़ियों के आसपास उगी झाड़ियों और मंदिर परिसर में फैली गंदगी को हटाया। इस दौरान उन्होंने श्रमदान, सेवा भावना और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया। स्वच्छता अभियान के बाद स्वयंसेवियों ने अंबिका माता मंदिर में भजन प्रस्तुत किए और माता के चरणों में शीश नवाकर आशीर्वाद लिया। इससे मंदिर परिसर का वातावरण भक्तिमय हो गया। दूसरे दिन के मुख्य अतिथि विनोद शहजादा ने स्वयंसेवियों को अनुशासन, मेहनत, सकारात्मक सोच और निरंतर प्रयास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article