फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Volunteers launched cleanliness campaign in Kumarsain CollegeVolunteers launched cleanliness campaign in Kumarsain College

Rampur Bushahar News: कुमारसैन कॉलेज में स्वयंसेवियों ने चलाया स्वच्छता अभियान

Thu, 26 Dec 2024 11:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
स्वयंसेवियों को स्वच्छता के बारे में किया जागरूक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। राजकीय महाविद्यालय कुमारसैन में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। स्वयंसेवियों ने प्रार्थना से दिन की शुरुआत की। स्वयंसेवियों ने पूरे महाविद्यालय के सभागार में सफाई की। उन्होंने झाड़ियों को काटकर और कूड़ा-कचरा एकत्रित कर उसे नष्ट किया। सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ बुधवार को किया गया। इसमें डॉ. भूषण आजाद बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। मुख्यातिथि ने दीप प्रज्ज्वलन कर शिविर का शुभारंभ किया।राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आशीष कुमार चौहान ने स्वयंसेवियों को एनएसएस के महत्व और उनकी जिम्मेदारियों से अवगत कराया। डॉ. भूषण आजाद ने स्वयं सेवियों को शुभकामनाएं दीं। समाज एवं देश के प्रति सेवा भाव से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने शिविर को युवा शक्ति के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास बताया। शिविर की थीम सेवा के माध्यम से मानवता का जश्न मनाना है। इसके तहत शिविर के दौरान सामाजिक जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण और अन्य सेवाभावी कार्य किए जा रहे हैं। स्वच्छता अभियान शिविर की थीम के अनुरूप स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण के प्रति जागरुकता फैलाने का महत्वपूर्ण प्रयास किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed