फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Volunteers launched a cleanliness drive

Rampur Bushahar News: स्वयंसेवकों ने चलाया सफाई अभियान

Thu, 25 Dec 2025 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। जीबी पंत मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय रामपुर में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर के चौथे दिन वीरवार को सफाई अभियान चलाया। शिविर की शुरुआत सुबह ड्रिल से हुई। ड्रिल में स्वयंसेवकों ने अनुशासन, एकरूपता और शारीरिक फिटनेस का अभ्यास किया। शिविर में स्वयंसेवकों ने कॉलेज परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। स्वयंसेवकों ने एनसीसी कार्यालय और पूरे कॉलेज परिसर की सफाई की। स्वयंसेवियों ने कक्षाओं, गलियारों, कार्यालय और खुले स्थानों पर सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। स्वयंसेवकों को एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. जितेंद्र साहनी और प्रो. रंजू नेगी ने स्वच्छता के महत्व, स्वच्छ वातावरण और स्वस्थ जीवन के संबंध में जागरूक किया। शिविर का उद्देश्य स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत की भावना को मजबूत करना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article