फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Volunteers doing good work in Nirmand School honored

Rampur Bushahar News: निरमंड स्कूल में बेहतर कार्य करने वाले स्वयंसेवी सम्मानित

Mon, 23 Sep 2024 11:23 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
सात दिवसीय विशेष एनएसएस शिविर का हुआ समापन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ब्रौ(रामपुर बुशहर)। पीएमश्री राजकीय राजमाता शांति देवी आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला निरमंड में आयोजित एनएसएस का सात दिवसीय विशेष शिविर सोमवार को संपन्न हो गया। समापन पर सेवानिवृत्त डीपीई तिलकराज कश्यप ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत गीत और दीप प्रज्जवलन के साथ हुई। मुख्य अतिथि का स्वागत एनएसएस इकाई ने टोपी बेज व मफलर पहनाकर किया।


एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी रवि शर्मा और बबीता कश्यप ने सात दिवसीय शिविर की विस्तृत रिपोर्ट मुख्य अतिथि के समक्ष रखी। मुख्य अतिथि तिलक राज कश्यप ने कहा कि बच्चों को मेहनत के साथ-साथ समाज सेवा करने का जो अवसर एनएसएस में मिलता है, ऐसा अन्य जगह पर नहीं मिलता। उन्होंने लक्ष्य को निर्धारित करते हुए स्वयंसेवियों से जीवन में मेहनत करने का संदेश दिया। उन्होंने स्वयंसेवियों द्वारा सात दिनों में किए गए कार्यों की सराहना भी की। उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम से ही लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। साथ ही उन्होंने मोबाइल के दुष्प्रभावों के बारे में भी स्वयंसेवियों को अवगत कराया। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वाले स्वयंसेवियों को सम्मानित किया। इस दौरान स्वयंसेवियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर भी प्रस्तुतियां दी। इस मौके पर सुषमा कश्यप, रजत शर्मा, उल्लास शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed