फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Volunteers conducted a cleanliness drive in Haripur and Nigan

Rampur Bushahar News: स्वयंसेवकों ने हरिपुर और निगान में चलाया स्वच्छता अभियान

Wed, 30 Sep 2026 11:38 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
स्वयंसेवकों ने जागरूकता रैली निकाली, प्लास्टिक का प्रयोग बंद करें जैसे नारे लगाए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)।
राजकीय महाविद्यालय आनी स्थित हरिपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाइयों ने 29 सितंबर 2026 को गोद लिए गए गांवों हरिपुर और निगान में स्वच्छता अभियान चलाया। यह अभियान स्वच्छता ही सेवा-2026 कार्यक्रम के तहत चलाया गया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी विजय कुमार के मार्गदर्शन में स्वयंसेवकों ने जागरूकता रैली निकाली। रैली के दौरान स्वच्छ गांव–स्वस्थ गांव और प्लास्टिक का प्रयोग बंद करें जैसे नारे लगाए गए। स्वयंसेवकों ने ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति सजग रहने का संदेश दिया। रैली के बाद गांवों में स्वच्छता अभियान चलाया गया। सार्वजनिक स्थानों, रास्तों और जल स्रोतों के आसपास से कचरा तथा प्लास्टिक एकत्रित किया गया। इसे उचित निस्तारण के लिए अलग किया गया। विशेष रूप से प्लास्टिक संग्रहण और जल स्रोतों की स्वच्छता पर ध्यान दिया गया। स्वयंसेवकों ने स्थानीय समुदाय के साथ बातचीत की। उन्होंने ग्रामीणों को घरों और सार्वजनिक स्थानों पर कचरा न फैलाने के लिए प्रेरित किया। गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखने का महत्व समझाया गया। एकल-उपयोग प्लास्टिक से बचने तथा प्राकृतिक जल स्रोतों को स्वच्छ रखने का आग्रह किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य नरेंद्र पॉल ने कहा, स्वच्छता केवल एक दिन या किसी अभियान तक सीमित रहने वाली गतिविधि नहीं है, बल्कि यह हमारे दैनिक जीवन की जिम्मेदारी और संस्कार का हिस्सा होनी चाहिए। उन्होंने एनएसएस स्वयंसेवकों के प्रयासों की सराहना की। प्राचार्य ने कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से स्वच्छ भारत, विकसित भारत के लक्ष्य को प्रभावी बनाया जा सकता है। इस कार्यक्रम ने स्वयंसेवकों में सामुदायिक सेवा की भावना को मजबूत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed