फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Volleyball excitement in Munish starts on July 9

Rampur Bushahar News: मुनिश में वॉलीबाल का रोमांच 9 जुलाई से

Tue, 07 Jul 2026 11:04 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। युवक मंडल मुनिश की ओर से वॉलीबाल प्रतियोगिता करवाई जा रही है। 9 जुलाई से मुनिश में वॉलीबाल प्रतियोगिता का रोमांच शुरू होगा। प्रतियोगिता की विजेता टीम को 33 हजार नकद राशि और ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा। उपविजेता टीम को 16 हजार और ट्रॉफी दी जाएगी। यह प्रतियोगिता तीन दिन तक होगी। प्रतियोगिता में दूरदराज की टीमों के खिलाड़ी प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता में रामपुर, ननखड़ी और निरमंड खंड की टीमें भाग ले सकती हैं। यह प्रतियोगिता ग्रामीण स्तर पर खेली जाएगी। आयोजक कमेटी के अध्यक्ष सुशील कुमार, उपाध्यक्ष सरजन दास, सचिव शुभम ठाकुर और कोषाध्यक्ष किरण कुमार ने कहा कि नशा छोड़ो-खेल खेलो के मकसद से प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता के आयोजन की तैयारियां पूरी कर दी गई हैं। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया है कि अधिक से अधिक संख्या में प्रतियोगिता में भाग लें और नशामुक्त समाज निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article