{"_id":"6a58ca0728d528be0c0b44cc","slug":"volleyball-competition-from-today-at-dattanagar-indoor-stadium-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-164893-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: दत्तनगर इंडोर स्टेडियम में वॉलीबाल स्पर्धा आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: दत्तनगर इंडोर स्टेडियम में वॉलीबाल स्पर्धा आज से
विज्ञापन
विजेता टीम को मिलेगी 36 हजार रुपये का इनामी राशि
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। एनएसयूआई की ओर से रामपुर में वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता ग्रामीण स्तर पर खेली जाएगी। इसमें रामपुर, ननखड़ी, कोटगढ़, निरमंड, आनी और किन्नौर की टीमों के खिलाड़ी दमखम दिखाएंगे।
आयोजक कमेटी के अध्यक्ष ललित की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में आगामी रूपरेखा तैयार की गई। उन्होंने कहा कि 17 जुलाई को शाम 7:00 बजे से प्रतियोगिता का शुभारंभ होगा। यह प्रतियोगिता इंडोर स्टेडियम दत्तनगर में आयोजित होगी। प्रतियोगिता में डे नाइट मैच खेले जाएंगे। कहा कि विजेता टीम को 36 हजार और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा। उपविजेता टीम को 18 हजार रुपये और ट्रॉफी से पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाडि़यों को आकर्षक इनामों से सम्मानित किया जाएगा।