फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   vivekanand jayanti in Rampur

एबीवीपी ने स्वामी विवेेकानंद को किया याद

Tue, 12 Jan 2021 09:38 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 09:38 PM IST
विज्ञापन
vivekanand jayanti in Rampur
तकलेच में राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम के दौरान एबीवीपी कार्यकर्ता। - फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर/ननखड़ी। स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्य पर मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रामपुर इकाई की ओर से 158वीं जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की गई। वहीं, कार्यकर्ताओं ने हर एक व्यक्ति तक उनका संदेश पहुंचाने के लिए पर्चा वितरण किया। तकलेच में पर्चा वितरण के माध्यम से एबीवीपी ने स्वामी के राष्ट्र निर्माण और राष्ट्रहित सर्वोपरि के विचारों को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन

एबीवीपी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद युवाओं के लिए एक आदर्श प्रेरणा स्रोत हैं। इसलिए विद्यार्थी परिषद विवेकानंद की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाती आ रही है। इकाई अध्यक्ष रोनी राणा ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचारों पर समस्त समाज को चलना चाहिए। इस मौके पर सह संयोजक चंद्रेश कश्यप, महक राना, तकलेच प्रमुख मीनाक्षी चौहान, शिल्पा चौहान सहित कई अन्य मौजूद रहे। वहीं, एबीवीपी ननखड़ी ने भी स्वामी विवेकानंद की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया। कार्यक्रम में पंचायत समिति अध्यक्ष सुरजीत ठाकुर बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। मुख्यातिथि ने दीप प्रज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित की और विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में तहसीलदार ननखड़ी वीना ठाकुर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने स्वामी विवेकानंद की शिक्षाओं व युवाओं की समाज में भागीदारी के बारे में बताया। इस दौरान निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। प्रतियोगिता में योजना मेहता ने पहला, अर्पणा कायथ ने दूसरा और अभिषेक गुप्ता ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं, तहसील संयोजक सचिन सपटा ने इकाई और नगर इकाई के कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपे। इस दौरान शिवानी को सह सचिव, जबकि अनु सपटा को नगर इकाई उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया।
विज्ञापन

इस मौके पर नगर इकाई अध्यक्ष अभिषेक मेहता, नगर इकाई सचिव खेमराज मेहता, कैंपस इकाई अध्यक्ष पूजा ठाकुर, सचिव मनोज कुमार, मीडिया सह प्रमुख रिचिका, शिवानी, मिताली, अभीनिशा मेहता, रजत, सिमरन ठाकुर और चांदनी ठाकुर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed