फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Violence in Bangladesh, demonstration in Reckong Peo, Hindu organization, rage rally

Rampur Bushahar News: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार का जताया विरोध

Tue, 24 Dec 2024 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
Violence in Bangladesh, demonstration in Reckong Peo, Hindu organization, rage rally
बंग्लादेश में हिंदुओं और अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ जिला किन्नौर के विभिन्न संगठन
रिकांगपिओ में विभिन्न हिंदु संगठनों ने निकाली संयुक्त रोष रैली
विज्ञापन


राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन, शांति व्यवस्था स्थापित करने की उठी मांग

संवाद न्यूज एजेंसी

रिकांगपिओ (किन्नौर)। बांग्लादेश में हिंदुओं और अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ जिला मुख्यालय रिकांगपिओ में संयुक्त आक्रोश रैली निकाली गई। इस रोष रैली में किन्नौर के विभिन्न संगठनों के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। इस विरोध प्रदर्शन के जरिये हिंदू संगठनों ने बांग्लादेश में हो रहे अत्याचार लगाम लगाने की मांग उठाई। रैली में जिला के सभी धार्मिक, सामाजिक, आध्यात्मिक, व्यापारिक, युवक मंडल, महिला मंडल, सामाजिक सहायता समूहों, बौद्ध मठ, हर गांव के देव समाज, विश्व हिंदू परिषद, बार एसोसिएशन, पेंशनर ऐसोसिएशन, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, बजरंग दल, हिमगिरि कल्याण आश्रम, किसान संघ, बजरंग दल, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, भारत विकास परिषद, स्वयं सहायता समूह, एकल विद्यालय, राष्ट्रीय सेविका समिति और सेवा भारती सहित अन्य संगठनों ने भाग लिया। यह आक्रोश रैली रामलीला मैदान रिकांगपिओ से शुरू हुई और मुख्य बाजार होते हुए पीएनबी बैंक तक पहुंची। इस अवसर पर संगठन पदाधिकारियों ने उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भी भेजा। इस अवसर पर हिंदू बौद्ध धर्म रक्षा मंच अध्यक्ष प्रताप सिंह ने कहा कि जिला किन्नौर के विभिन्न संगठनों की ओर से रिकांगपिओ में बांग्लादेश में हिंदुओं और अल्पसंख्यकों पर जो अत्याचार हो रहे हैं, उसके विरोध में आक्रोश रैली निकाली गई। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में कुछ ऐसे असामाजिक तत्व हैं, जो हिंदुओं और हमारी माता बहनों पर लगातार अत्याचार कर रहे हैं। वहां हिंदुओं को किसी तरह की सुरक्षा नहीं मिल रही है।

बांग्लादेश में इन अल्पसंख्यक समुदायों की सांस्कृतिक विरासत और धार्मिक पहचान नियोजित ढंग से समाप्त की जा रही है। उन्होंने राष्ट्रपति से मांग किया है कि भारत सरकार इस मुद्दे पर पहल करे और अंतरराष्ट्रीय समुदाय को भी बांग्लादेश की इस प्रकार चिंताजनक परिस्थितियों से अवगत कराए। उन्होंने मांग की है बांग्लादेश के हिंदुओं और बौद्धों के मानवाधिकार संरक्षण के लिए ठोस कदम उठाए जाए। इस दौरान हिंदू रक्षा मंच किन्नौर के जिला संचालक प्रताप, जिला कार्यवाह मुकेश नेगी, प्रांत उपाध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद राधा कृष्ण नेगी,पूर्व प्रदेश वन विकास निगम उपाध्यक्ष सूरत नेगी, मानव उत्थान सेवा समिति प्रधान भीष्म सिंह, हिमगिरी कल्याण आश्रम प्रधान चंद्र कीर्ति, ब्रह्माकुमारी संचालिका सरस्वती ,विद्या भारती जिला मंत्री शरद नेगी,एकल अभियान,मातृशक्ति कुटुंब प्रबोधन,पंचायत प्रधान व बीडीसी सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।

बंग्लादेश में हिंदुओं और अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ जिला किन्नौर के विभिन्न संगठन

बंग्लादेश में हिंदुओं और अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ जिला किन्नौर के विभिन्न संगठन

बंग्लादेश में हिंदुओं और अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ जिला किन्नौर के विभिन्न संगठन

बंग्लादेश में हिंदुओं और अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ जिला किन्नौर के विभिन्न संगठन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed