फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Villagers raise questions regarding the construction work of the Gaanvi-Phancha road

Rampur Bushahar News: गानवी-फांचा सड़क के निर्माण कार्य पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल

Thu, 02 Jul 2026 11:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Villagers raise questions regarding the construction work of the Gaanvi-Phancha road
गानवी-फांचा सडक़ के निर्माण कार्य पर हो रही अनियमितताओं को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपते फांचा पं
मनमर्जी से सड़क की कटिंग करने का लगाया आरोप, जताया रोष
विज्ञापन

. फांचा पंचायत के प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
. चेताया, यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो जनता सड़क पर उतरकर करेगी प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। उपमंडल रामपुर की दुर्गम घाटी 15/20 की गानवी-फांचा सड़क के विस्तारीकरण और पक्का करने के कार्य में हो रही अनियमितताओं को लेकर ग्रामीणों में रोष है। सड़क के निर्माण कार्य पर क्षेत्र के ग्रामीणों ने कई सवाल उठाए हैं। समस्या को लेकर वीरवार को फांचा पंचायत का प्रतिनिधिमंडल पूर्व पंचायत प्रधान एससी कश्यप की अध्यक्षता में एसडीएम से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह को निर्माण कार्य को लेकर ज्ञापन सौंपा और कई सवाल उठाए। ज्ञापन में उन्होंने कहा कि गानवी से फांचा तक सड़क का विस्तारीकरण और पक्का करने कार्य चल रहा है। यह कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं हो रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाए कि कई स्थानों पर सड़क को नियमों के अनुसार चौड़ा नहीं किया जा रहा है। जी-1 और जी-2 की परत गुणवत्ता के अनुसार नहीं बिछाई जा रही है। सड़क को चौड़ा करने के लिए कटिंग नहीं की गई है। संबंधित विभाग को कई बार इस विषय से अवगत करवाया गया, लेकिन कोई भी सुनवाई नहीं हो रही है। यदि समय रहते इस पर उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो क्षेत्र की जनता सड़क पर धरना-प्रदर्शन करेगी। ग्रामीण सबेच चंद ने कहा कि सड़क के निर्माण में कुछ पेड़ भी बाधा बने हुए हैं, लेकिन वन विभाग की ओर से पेड़ों को काटने की स्वीकृति भी अभी तक मंजूर नहीं हुई है। वन विभाग यदि शीघ्र इन पेड़ों को काटने की मंजूरी नहीं देता है, तो वन कॉरपोरेशन की ओर से निकाली गई लकड़ियों को भी फांचा से नहीं ले जाने दिया जाएगा। ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभागों से आग्रह किया है कि सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए। लंबित विस्तारीकरण कार्य को जल्द पूरा किया जाए और वन विभाग से आवश्यक अनुमति प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग रखी। चेताया कि यदि समय रहते इन सभी विषयों पर आवश्यक कार्रवाई नहीं की गई, तो ग्रामीण सड़क पर उतर कर आंदोलन करने को मजबूर होंगे।इस मौके पर फांचा पंचायत के पूर्व सदस्य बहादुर सिंह, विष्णु मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सुरेश कुमार कश्यप, अक्षय कुमार कश्यप और सुनील कुमार कश्यप मौजूद रहे।

जल्द बैठक कर समस्या को करेंगे दूर
एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह ने कहा कि जल्द इस बारे में बैठक आयोजित की जाएगी। समस्या को दूर करने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article