{"_id":"667ff151c975572fd506335d","slug":"villagers-of-nichar-panchayat-facing-drinking-water-crisis-since-last-one-month-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-118085-2024-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: एक माह से पेयजल संकट से जूझ रहे निचार पंचायत के ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: एक माह से पेयजल संकट से जूझ रहे निचार पंचायत के ग्रामीण
विज्ञापन
सात गांवों में गहराई पेयजल किल्लत की समस्या
एक सप्ताह में समस्या नहीं सुलझी तो करेंगे विभाग का घेराव : नेगी
संवाद न्यूज एजेंसी
सांगला(किन्नौर)। किन्नौर जिले की निचार पंचायत में बीते एक माह से पेयजल संकट से हजारों ग्रामीण जूझ रहे हैं। आलम यह है कि ग्रामीणों को गांव से कई किलोमीटर दूर प्राकृतिक स्रोतों से पेयजल ढोकर लाने को मजबूर होना पड़ रहा है। सात गांवों के लोगों में जल शक्ति विभाग के खिलाफ रोष है। ग्रामीणों ने चेताया है कि यदि एक सप्ताह में समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह मजबूरन जल शक्ति विभाग कार्यालय का घेराव करने को मजबूर होंगे।
गौर हो कि निचार पंचायत के लिए निचार के छोत कंडे स्थित स्रोत से पेयजल आपूर्ति की जा रही है। बीते एक माह से निचार पंचायत के लिए लाई गई पांच इंच की पेयजल लाइन से सुंगरा पंचायत और भावानगर बाजार के लिए पेयजल आपूर्ति दी जा रही है। ऐसे में निचार पंचायत के हजारों ग्रामीण पेयजल संकट से गुजर रहे हैं। बीते एक माह से क्षेत्र में पेयजल की नियमित आपूर्ति नहीं हो रही। ग्रामीण मजबूरन क्षेत्र के प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी ढोकर लाने को मजबूर हैं। निचार पंचायत के गांव काश्पो, निगानी, ग्रादे, ग्रांगे, पूजे, चूस्तो और राल्पा में बीते एक माह से पेयजल आपूर्ति चरमरा गई है। ऐसे में यहां के ग्रामीणों को पेयजल आपूर्ति नहीं हो पा रही। ग्रामीण क्षेत्र की चेलिंग बावड़ी, ग्रांगे के प्राकृतिक स्रोत से पानी ढोकर ला रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि जब छोत कंडे से निचार के लिए पेयजल योजना बनाई गई है तो इस योजना का पानी दूसरी पंचायत में क्यों दिया जा रहा है, जबकि उक्त पंचायत की करीब 3300 की आबादी जल संकट से जूझ रही है।
महिला मंडल प्रधान काश्पो रंजू नेगी, प्रधान पेलारिंग सविता नेगी, निगानी प्रधान ज्ञान देवी नेगी, ग्रामीण ज्ञावा पालदेन नेगी, कृष्ण भगत नेगी, भारत भूषण नेगी, सुनिता नेगी, शबनम नेगी, विन्या सिंह पायलस, अश्वनी नेगी और अविनाश नेगी सहित अन्य ग्रामीणों ने कहा कि बीते एक माह से पेयजल संकट की समस्या बनी हुई है। विभाग से बार-बार गुहार लगाने के बाद भी ग्रामीण पानी की बूंद-बूंद को तरस गए हैं। उन्होंने जल्द से जल्द समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।
विज्ञापन
ग्राम पंचायत निचार के प्रधान राजपाल नेगी ने कहा कि सरकार, जल शक्ति विभाग और जिला प्रशासन ने जनविरोध निर्णय लेते हुए निचार पंचायत के ग्रामीणों के साथ अन्याय किया है। सुंगरा और भावानगर बाजार के लिए पेयजल आपूर्ति की गई, लेकिन निचार के ग्रामीणों को पर्याप्त पेयजल आपूर्ति न होने से यहां समस्या एक माह से बनी हुई है। उन्होंने चेताया कि यदि सात दिन के भीतर समस्या का समाधान नहीं होता तो ग्रामीण भावानगर में आकर विभाग का घेराव करेंगे।
उधर, जल शक्ति विभाग रिकांगपिओ के एक्सईएन अभिषेक शर्मा ने बताया कि सुंगरा और भावानगर बाजार में पेयजल किल्लत को देखते हुए उक्त पेयजल स्रोत से पानी मुहैया करवाया जा रहा है। निचार पंचायत में पेयजल किल्लत का जायजा लिया जाएगा। ग्रामीणों की समस्या का जल्द समाधान किया जाएगा।
- संवाद