{"_id":"63933b2d1ff3a87dd00f7179","slug":"villagers-made-aware-about-online-fraud-rampur-hp-news-sml4302955130","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: ग्रामीणों को ऑनलाइन ठगी पर किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: ग्रामीणों को ऑनलाइन ठगी पर किया जागरूक
विज्ञापन
तकलेच में सहकारी बैंक द्वारा लगाए गए वित्तीय जागरूकता शिविर में मौजूद ग्रामीण
- फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। राज्य सहकारी बैंक की नोगली शाखा ने नोगली में वित्तीय साक्षरता शिविर आयोजित किया। शिविर में सहायक शाखा प्रबंधक चेत राम चौहान ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने ग्रामीणों को बैंक की विभिन्न योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने बैंक की ओर से चलाई जा रही जमा और ऋण योजनाओं पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने ग्रामीणों को ऑनलाइन ठगी के बारे में भी जागरूक किया। उन्होंने कहा कि फोन पर लॉटरी लगने, एटीएम खराब होने, बैंक खाता बंद होने, एटीएम पिन नंबर मांगने से संबंधित कोई भी मैसेज या कॉल आए तो उसे अनदेखा करें।
बैंक कभी भी इस तरह की जानकारी नहीं मांगता। उन्होंने कहा कि यदि किसी के मन में शंका हो तो वह तुरंत शाखा में जाकर अपनी शंका का समाधान कर सकता है। वहीं, उन्होंने विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी। इस मौके पर रोहिनी, पल्स राम, मस्त राम, काम राज, बाबू लाल, मीना, हेमराज सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
वहीं, तकचेल शाखा की ओर से भी तकलेच में ग्रामीणों को बैंक की विभिन्न योजनाओं से अवगत करवाया गया। बैंक प्रबंधक नवीन डोल्टा, अशोक कुमार और रोशन लाल ने ग्रामीणों को कई योजनाओं से रूबरू करवाया। उन्होंने शिविर में मौजूद ग्रामीणों को पीएमजेजेबीवाई, पीएमएसबीवाई और लोन स्कीम केसीसी के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर गुड्डू शर्मा, जवाहर लाल, कांडू राम, धनी राम, मान दासी सहित कई अन्य मौजूद रहे।