फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Villagers in Dhargaura encouraged to preserve their traditional agricultural heritage

Rampur Bushahar News: धारगौरा में ग्रामीणों को पारंपरिक कृषि विरासत को सहेजने के लिए किया प्रेरित

Tue, 15 Sep 2026 11:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Villagers in Dhargaura encouraged to preserve their traditional agricultural heritage
रामपुर की धारगौरा पंचायत में आयोजित जागरूकता शिविर में मौजूद ग्रामीण। स्रोत : जागरूक पाठक
पारंपरिक बीजों के संरक्षण की पहल, धारगौरा में लगा बीज भंडार गांव जागरूकता शिविर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। धारगौरा पंचायत में पारंपरिक बीजों एवं दलहनी फसलों के बीजों के संरक्षण और उत्पादन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जागरूकता शिविर लगाया गया। शिविर में किसानों को बीज भंडार गांव की अवधारणा के बारे में जानकारी दी गई। स्थानीय स्तर पर पारंपरिक कृषि विरासत को सहेजने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में पद्मश्री से सम्मानित नेक राम शर्मा ने विशेष रूप से शिरकत कर किसानों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने पारंपरिक बीजों के संरक्षण की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए किसानों को स्थानीय बीजों को सुरक्षित रखने और आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने के लिए प्रोत्साहित किया। शिविर में पहाड़ ट्रस्ट के संस्थापक अनूप, आत्मा परियोजना से विजय कुमार, शिवम वालिया और अनु नेगी सहित धारगौरा पंचायत की प्रधान संदीपा देवी मौजूद रहीं। कार्यक्रम में क्षेत्र के दर्जनों किसानों और महिलाओं ने भाग लिया। विशेषज्ञों ने किसानों को बीज उत्पादन, संरक्षण और भंडारण की वैज्ञानिक एवं पारंपरिक विधियों की जानकारी दी। इस दौरान किसानों ने कृषि और बीज संरक्षण से संबंधित विभिन्न सवाल भी उठाए, जिनका विशेषज्ञों ने जवाब देकर समाधान किया। आयोजकों ने कहा कि बीज भंडार गांव की पहल का उद्देश्य किसानों को पारंपरिक बीजों के महत्व से जोड़ना, स्थानीय स्तर पर गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध करवाना और दलहनी फसलों को बढ़ावा देना है। रामपुर बुशहर। धारगौरा पंचायत में पारंपरिक बीजों एवं दलहनी फसलों के बीजों के संरक्षण और उत्पादन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में किसानों को बीज भंडार गांव की अवधारणा के बारे में जानकारी दी गई। स्थानीय स्तर पर पारंपरिक कृषि विरासत को सहेजने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में पद्मश्री से सम्मानित नेक राम शर्मा ने विशेष रूप से शिरकत कर किसानों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने पारंपरिक बीजों के संरक्षण की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए किसानों को स्थानीय बीजों को सुरक्षित रखने और आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने के लिए प्रोत्साहित किया। शिविर में पहाड़ ट्रस्ट के संस्थापक अनूप, आत्मा परियोजना से विजय कुमार, शिवम वालिया और अनु नेगी सहित धारगौरा पंचायत की प्रधान संदीपा देवी मौजूद रहीं। कार्यक्रम में क्षेत्र के दर्जनों किसानों और महिलाओं ने भाग लिया। विशेषज्ञों ने किसानों को बीज उत्पादन, संरक्षण और भंडारण की वैज्ञानिक एवं पारंपरिक विधियों की जानकारी दी। इस दौरान किसानों ने कृषि और बीज संरक्षण से संबंधित विभिन्न सवाल भी उठाए, जिनका विशेषज्ञों ने जवाब देकर समाधान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article