फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Villagers danced to the beats of drums in Shali

Rampur Bushahar News: शाेली में ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमे ग्रामीण

Thu, 23 Apr 2026 11:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Villagers danced to the beats of drums in Shali
ननखड़ी के शोली में आयोजित ठिरशू मेले में देवता साहिब पल्थान से आशीर्वाद लेते लोग। संवाद
धूमधाम से मनाया ऐतिहासिक ठिरशू मेला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। ननखड़ी के शोली में ऐतिहासिक ठिरशू मेला उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। मेले में ढोल-नगाड़ों की थाप पर ग्रामीण जमकर झूमे और सांस्कृतिक रंग बिखरे। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने देवता साहिब पल्थान शोली के समक्ष शीश नवाकर सुख-शांति का आशीर्वाद प्राप्त किया।

देवता साहिब पल्थान शोली के मंदिर परिसर में आयोजित मेले में दूरदराज से लोग पहुंचे। श्रद्धालुओं ने नाटियों का आनंद लिया और पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुनों पर दिनभर नृत्य का दौर चलता रहा। मंदिर परिसर में पूरे दिन श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। इस अवसर पर मंदिर कमेटी शोली के अध्यक्ष दर्शन दास ठाकुर, कारदार संत लाल शर्मा, सचिव करतार चंद ठाकुर, कोषाध्यक्ष रमेश चंद शर्मा, लोकराज खाची, नागेंद्र शर्मा, मोहन चौहान और तारा चंद ने कहा कि ऐसे मेले हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक हैं। उन्होंने बताया कि दशकों से ठिरशू मेला परंपरा के साथ मनाया जा रहा है। इसके माध्यम से नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed