{"_id":"64ea374a8e1f774613084364","slug":"vikarmaditya-says-rampur-news-broni-khad-bridge-built-soon-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-4582-2023-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रौनी खड्ड पर होगा आधुनिक पुल का निर्माण : विक्रमादित्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रौनी खड्ड पर होगा आधुनिक पुल का निर्माण : विक्रमादित्य
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। जनजातीय जिला किन्नौर, लाहौल स्पीति और रामपुर उपमंडल की करीब 20 पंचायतों को लाभान्वित करने वाले नेशनल हाईवे पांच ब्रौनी खड्ड में जल्द आधुनिक पुल का निर्माण किया जाएगा।
इसके लिए केंद्रीय मंत्री नीतिन गडकरी से विशेष पैकेज की मांग की जाएगी। यह बात रामपुर पहुंचे लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कही। उन्होंने एनएच प्राधिकरण को एनएच पांच से सटे आपदा प्रभावित क्षेत्रों में भूस्खलन की समस्या से निजात दिलाने के लिए तीन से नौ मीटर तक ऊंची सुरक्षा दीवार लगाने के भी निर्देश दिए। देश सीमा को जोड़ने वाले नेशनल हाईवे पांच में ब्रौनी खड्ड पर आधुनिक पुल का निर्माण किया जाएगा।
इसके निर्माण से हर वर्ष सड़क धंसने से हजारों लोगों को पेश आ रही समस्या से निजात मिलेगी। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शनिवार को ब्रौनी खड्ड का दौरा किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यहां पर हर वर्ष बरसात से सड़क का बड़ा हिस्सा कट जाता है। इससे किन्नौर और रामपुर की करीब 20 पंचायतों का संपर्क कट जाता है।
विज्ञापन
समस्या को मद्देनजर रखते हुए यहां पर पुल बनाने की संभावनाएं तलाशी जाएंगी, जिससे यहां पर बार-बार बाधित हो रही सड़क की समस्या से निजात पाई जा सके। उन्होंने कहा कि इसके लिए वह केंद्रीय सड़क परिवहन एवं एनएच मंत्री नीतिन गडकरी से मिलेंगे और उनसे पुल निर्माण के लिए विशेष बजट की मांग करेंगे। इसके बाद विक्रमादित्य सिंह ने रामपुर नगर परिषद के वार्ड नंबर एक कल्याणपुर के आपदा प्रभावित क्षेत्र का भी जायजा लिया। यहां भूस्खलन के कारण कई मकान खतरे में की जद में आ गए हैं। यहां से भूस्खलन का मलबा एनएच पांच पर पहुंच रहा है। ऐसे में अब एनएच पर सुरक्षा दीवार लगना जरूरी है। इसे लेकर लोक निर्माण मंत्री ने विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे दीवार लगाने के लिए टेंडर प्रक्रिया अमल में लाएं।
उन्होंने कहा कि आपदा राहत कोष से इसके लिए जल्द बजट स्वीकृत कर दिया जाएगा। रामपुर के विभिन्न वार्डों में हुए नुकसान को दुरुस्त करने के लिए नगर परिषद जल्द कार्य करेगी। विभिन्न वार्डों में रास्तों का निर्माण और अन्य कार्य किए जाएंगे। इस मौके पर एसडीएम रामपुर निशांत तोमर, डीएसपी शिवानी महला, एसई लोक निर्माण विभाग पांसंग नेगी, अधिशासी अभियंता बिजली बोर्ड कूक्कू शर्मा, अधिशासी अभियंता जलशक्ति विभाग आरएस नेगी और सहायक अभियंता सिह अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।