{"_id":"67f9170323d9399a190f9d67","slug":"vhp-held-an-outrage-rally-in-the-case-of-minor-kidnapping-in-brou-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-133053-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: ब्रौ में नाबालिग अपहरण मामले में विहिप ने निकाली आक्रोश रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: ब्रौ में नाबालिग अपहरण मामले में विहिप ने निकाली आक्रोश रैली
विज्ञापन
नाबालिग के अपहरण मामले के बाद ब्रौ में विरोध प्रदर्शन करते विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता और स
स्थानीय लोग भी प्रदर्शन में हुए शामिल, विहिप ने लव जिहाद के लगाए आरोप
प्रदेश सरकार से नीति बनाने और प्रवासी लोगों के पुख्ता सत्यापन की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर शहर के साथ लगती ब्रौ पंचायत में नाबालिग के अपहरण के मामले में विश्व हिंदू परिषद ने आक्रोश रैली निकाली है। ब्रौ में सात अप्रैल को नाबालिग का अपहरण किया गया था। नाबालिग के अपहरण में विशेष समुदाय के दो युवक शामिल थे। उसके बाद से क्षेत्र के लोगों में खासा रोष है। आरोपियों ने सात अप्रैल की रात को नाबालिग को एक कमरे में कैद कर रखा था। पुलिस ने नाबालिग लड़की को सुरक्षित छुड़ाकर आरोपियों पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं, विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने इसे लव जिहाद का मामला बताया और शुक्रवार को विश्व हिंदू परिषद के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने ब्रौ पंचायत मुख्यालय से लेकर ब्रौ चौक तक आक्रोश रैली निकाली। इस दौरान विहिप और लोगों ने सरकार से प्रवासी लोगों के पुख्ता सत्यापन की मांग भी उठाई। इस प्रदर्शन में प्रधान ग्राम पंचायत ब्रौ शशि कटोच, उपप्रधान करण शर्मा, विहिप नगर अध्यक्ष पियूष मेहता, नगर मंत्री आदित्य शर्मा, राहुल शर्मा, महिला मंडल, युवक मंडल और स्थानीय लोग शामिल रहे।
विश्व हिंदू परिषद जिला रामपुर के मंत्री विष्णु शर्मा ने आरोप लगाया कि विशेष समुदाय के दो युवकों की ओर से एक हिंदू नाबालिग को अगवा करना सीधे तौर पर लव जिहाद का मामला है। उन्होंने बताया कि रोष रैली का मुख्य उद्देश्य हिंदू समाज को जागरूक करना था और प्रशासन को यह संदेश देना भी था कि जल्द प्रवासियों के क्षेत्र में आने और यहां काम करने के लिए कोई कठोर नियम लागू किए जाएं, जिससे भविष्य में ऐसे मामले न आएं। विश्व हिंदू परिषद ने हिंदू समाज से आग्रह किया है कि वे लोग विशेष समुदाय के लोगों को अपने मकान और दुकान किराये पर न दें और इन लोगों का आर्थिक बहिष्कार करें। शर्मा ने कहा कि अब तक प्रवासी लोगों का जो सत्यापन हो रहा है, उसमें काफी कमियां है। पुलिस प्रशासन को प्रवासी लोगों के सत्यापन के दौरान उनके सही पते का ब्योरा लेना जरूरी है, ताकि प्रदेश में इस तरह की घटनाएं, चोरी और अन्य वारदातों को अंजाम देने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई हो सके।
- संवाद