फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Veterinary hospitals in Rampur and Kumarsain and dispensaries will soon receive animal friends

Rampur Bushahar News: रामपुर, कुमारसैन के पशु चिकित्सालय व औषधालयों को जल्द मिलेंगे पशु मित्र

Thu, 02 Apr 2026 11:25 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
. 11 को कुमारसैन और 12 को रामपुर के अभ्यर्थियों का होगा शारीरिक परीक्षण
विज्ञापन

. 19 पदों के लिए 210 अभ्यर्थियों ने किया है आवेदन, 70 महिला अभ्यर्थी भी शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। लंबे समय से पशु चिकित्सा की सुविधा से जूझ रहे ग्रामीणों को जल्द ही पशुओं के बेहतर उपचार की सुविधा मिलेगी। रामपुर और कुमारसैन उपमंडल के पशु चिकित्सालय और औषधालयों में रिक्त पदों पर पशु मित्र सेवाएं देंगे। 11 और 12 अप्रैल को रामपुर के पीजी कॉलेज मैदान पाटबंगला में शारीरिक परीक्षण होगा। दोनों उपमंडलों के कुल 19 पदों के लिए कुल 210 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं। इनमें 70 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं। वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी ज्यूरी एवं सदस्य सचिव डॉ. अनिल शर्मा ने बताया कि पशु मित्र की शारीरिक परीक्षा उपमंडल कुमारसैन और रामपुर के लिए आयोजित की जाएगी। उपमंडल कुमारसैन के पशु चिकित्सालय और औषधालय कुई, शथला, कुमारसैन और मलेंडी के सभी अभ्यर्थियों के लिए शारीरिक परीक्षण 11 अप्रैल को होगा। इसी दिन रामपुर की महिला आवेदनकर्ताओं का भी शारीरिक परीक्षण होगा। उन्होंने बताया कि उपमंडल रामपुर में कुल 15 पद भरे जाएंगे। इनमें शीप ब्रीडिंग फार्म ज्यूरी, पशु चिकित्सालय ननखड़ी, पशु औषधालय पुनन, पशु चिकित्सालय तकलेच, पशु चिकित्सालय दोफदा, पशु औषधालय देलठ, सीमेन बैंक ज्यूरी, पशु औषधालय थैली चकटी, पशु औषधालय बधाल और पशु औषधालय खोलीघाट शामिल हैं। डॉ. अनिल शर्मा ने बताया कि उपमंडल रामपुर के सभी पुरुष अभ्यर्थियों का शारीरिक परीक्षण 12 अप्रैल को होगा। उन्होंने दोनों उपमंडलों के अभ्यर्थियों से आह्वान किया है कि सभी सुबह 8:00 बजे पीजी कॉलेज रामपुर मैदान पाटबंगला में पंजीकरण के लिए उपस्थित हों ताकि शारीरिक परीक्षण सुचारु रूप से संपन्न किया जा सके। उन्होंने बताया कि पशु मित्र नीति-2025 के संशोधित प्रावधानों के अनुरूप चयन प्रक्रिया को सुचारु, पारदर्शी एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न करवाने के लिए पशु पालन विभाग, पुलिस, राजस्व, लोक निर्माण, शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ चर्चा की गई है। शारीरिक परीक्षा में महिला अभ्यर्थियों को 10 मिनट में 1500 मीटर और पुरुषों को 30 मिनट में पांच हजार मीटर की दौड़ पूरी करनी होगी। इसके अलावा अभ्यर्थियों की शारीरिक सहनशक्ति, सामान्य फिटनेस, फुर्ती और कार्य क्षमता का भी मूल्यांकन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article