फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Verify family register in Jubbal within ten days

Rampur Bushahar News: जुब्बल में दस दिन में परिवार रजिस्टर का करें सत्यापन

Thu, 29 Jan 2026 11:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jan 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
नगर पंचायत ने परिवार रजिस्टर बनाने का कार्य किया पूरा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रोहड़ू।
नगर पंचायत जुब्बल ने परिवार रजिस्टर बनाने का कार्य पूरा कर लिया है। नगर पंचायत ने नागरिकों से अपील की है कि दस दिन में अपने परिवार रजिस्टर का सत्यापन करें, ताकि किसी भी प्रकार की त्रुटि को समय रहते ठीक किया जा सके। नगर पंचायत जुब्बल के सचिव पीयुष चौहान ने बताया कि क्षेत्र के नागरिक नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर अपने परिवार रजिस्टर का सत्यापन कर सकते हैं। परिवार रजिस्टर एक महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेज है। इसका उपयोग विभिन्न सरकारी योजनाओं, प्रमाणपत्रों और प्रशासनिक कार्यों में किया जाता है। जिन परिवारों का अभी तक सर्वे नहीं हो पाया है या जिनका नाम परिवार रजिस्टर में शामिल नहीं हुआ है, वे अपने परिवार को सर्वे करवाने के लिए वार्ड नंबर-3 स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर लोकमित्र केंद्र में भारती सरगेटा से संपर्क कर सकते हैं। इसके माध्यम से उनका विवरण दर्ज कर आवश्यक सुधार किया जाएगा। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वे इस प्रक्रिया को गंभीरता से ले और निर्धारित समय सीमा के भीतर सत्यापन करवाकर किसी भी प्रकार की त्रुटि, नाम, उम्र, पता या पारिवारिक विवरण से संबंधित गलतियों का निवारण करवा लें। इससे भविष्य में सरकारी कार्यों और योजनाओं का लाभ लेने में किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed