विभाग से ग्रामीणों ने उठाई सोलिंग करने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी( कुल्लू) । रानाबाग के बालू बलेहड़ सड़क पर कुआबाग के पास सड़क पर कीचड़ होने के कारण गाड़ियां फंस रही हैं। मंगलवार को बारिश के बाद इस सड़क पर एंबुलेंस फंस गई, जिसे ग्रामीणों ने बड़ी मशक्कत के बाद धक्के देकर कीचड़ से बाहर निकाला। क्षेत्र के डिंपल माही, पिंकू, सुरेश सहित ग्रामीणों का कहना है कि विभाग ने सड़क पर 6 महीने पहले डंगा लगा दिया है, लेकिन दंगे की ऊंचाई अत्यधिक होने के कारण यहां पानी का ठहराव हो रहा है। इस प्वॉइंट पर मिट्टी बिछी हुई है। यहां पत्थर की सोलिंग न होने के कारण बारिश होने के बाद यहां सड़क पूरी कीचड़ में तब्दील हो जाती है। इस समस्या इस प्वॉइंट पर करीब एक साल से बरकरार है। ग्रामीणों से ने इस संबंध में विभाग के कर्मचारियों को भी अवगत करवाकर इस समस्या से निजात दिलाने की मांग उठाई है, लेकिन बारिश के समय में यह समस्या और अधिक विकराल रूप धारण करती है। इस कारण यहां आवाजाही करने वाले वाहनों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। क्षेत्र के ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग से इस समस्या को जल्द दूर करने की मांग उठाई है। वहीं, इस बारे में लोक निर्माण विभाग के एसडीओ मनीष का कहना है कि इस समस्या को जल्द दूर किया जाएगा।