फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Vegetable prices increased in Kinnaur district

Rampur Bushahar News: किन्नौर जिले में बढ़े सब्जियों के दाम

Thu, 24 Oct 2024 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
शिमला मिर्च 160, मटर 140, टमाटर 100 रुपये प्रति किलो
विज्ञापन


रिकांगपिओ में कई दुकानों के मनमाने दाम, रेट लिस्ट गायब, प्रशासन बेखबर

संवाद न्यूज एजेंसी

रिकांगपिओ (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर में सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। त्योहारी सीजन में जिले में फल और सब्जियों के दाम में भारी उछाल आया है। वहीं, रिकांगपिओ में कई दुकानदार मनमाने दाम ग्राहकों से वसूल रहे हैं। रिकांगपिओ में हर दुकान का अपना रेट है। सफेद प्याज 100, 80, 70 और 60 रुपये प्रति किलो बिक रहा है, जबकि लाल प्याज तो कई महीनों से नहीं आ रहा है। वहीं, कई दुकानदारों ने सब्जियों की दुकान पर रेट लिस्ट भी नहीं लगाई है। श्रद्धा नेगी, रामकली, चंद्र किरण, सुषमा नेगी, किरण बाला, रामदासी और रामेश्वर देवी का कहना है कि सब्जियों की कीमत अधिक होने से रसोई प्रभावित हो रही है। किन्नौर में त्योहारी सीजन में फल और सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। इससे आम आदमी की जेब खासी प्रभावित हो रही है। गृहिणी को दीपावली के अवसर पर महंगाई की समस्या से दो चार होना पड़ रहा है। गृहिणियों ने जिला प्रशासन से गुहार लगाई है कि सब्जियों की कीमत पर अंकुश लगाया जाए। इसके लिए प्रशासन को ठोस कदम उठाने चाहिए।
ये रहे फल और सब्जियों के दाम
जिले में शिमला मिर्च 160, मटर 140 और टमाटर के दाम 100 रुपये प्रति किलो पहुंचे हैं। हरी मिर्च 180 रुपये प्रति किलो, लहसुन 400 रुपये किलो, भिंडी 70 रुपये प्रति किलो, खीरा 70 रुपये किलो, पपीता 80 रुपये प्रति किलो, नींबू 200 रुपये प्रति किलो, फूल गोभी 80 रुपये प्रति किलो, करेला 80 रुपये प्रति किलो, घीया 6o रुपये प्रति किलो, बैंगन 48 रुपये प्रति किलो, केला 90 रुपये दर्जन, पाइन एप्पल 150 रुपये प्रति किलो, चुकंदर 80 रुपये प्रति किलो, शकरकंदी 80 रुपये प्रति किलो, अरबी 80 रुपये प्रति किलो और अनार 300 रुपये प्रति किलो बिक रहा है।
विज्ञापन



जल्द व्यापार मंडल के साथ बैठक आयोजित की जाएगी। निरीक्षक को निर्देश दिए हैं कि दुकानदारों की रेट लिस्ट जांची जाए। जिन दुकानदारों ने रेट लिस्ट नहीं लगाई है, उन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. शशांक गुप्ता, जिला नियंत्रक खाद्य आपूर्ति विभाग किन्नौर के अधिकारी एवं एसडीएम कल्पा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article