{"_id":"65ccab479e60f013da0506b4","slug":"vasant-panchmi-celebration-springdale-school-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-112143-2024-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: विद्यार्थियों ने प्रस्तुतियों से बांधा समां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: विद्यार्थियों ने प्रस्तुतियों से बांधा समां
विज्ञापन
स्प्रिंगडेल पब्लिक स्कूल खनेरी में वसंत पंचमी पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। स्प्रिंगडेल पब्लिक स्कूल में बुधवार को वसंत पंचमी का उत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का आगाज दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद हवन के साथ सभी ने देवी सरस्वती की आराधना की। इसके बाद विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसमें विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य और नाटक की प्रस्तुति देकर सबक मन मोह लिया। पहली से पांचवीं कक्षा तक के छात्रों को सालभर की गतिविधियों के लिए पुरस्कृत किया गया। वहीं नौवीं से बारहवीं कक्षा के विद्यार्थी भी उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य मनीष आनंद ने छात्रों को वसंत पंचमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह ज्ञान और विद्या की देवी सरस्वती का पर्व है। उन्होंने छात्रों को शिक्षा के महत्व पर बल दिया और कहा कि उन्हें जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए कठोर परिश्रम करना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में विजेताओं और मेधावियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।