{"_id":"66cf1e84e6f05627b10589bb","slug":"various-issues-were-discussed-in-the-meeting-of-women-welfare-council-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-120941-2024-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: रिकांगपिओ में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: रिकांगपिओ में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का लिया संकल्प
विज्ञापन
महिला कल्याण परिषद की बैठक में विभिन्न मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ(किन्नौर)। किन्नौर महिला कल्याण परिषद की बैठक परिषद की अध्यक्षा रतन मंजरी और परिषद की सलाहकार राजस्व मंत्री की पत्नी सुशीला नेगी की अध्यक्षता में रिकांगपिओ में हुई। बैठक में संगठन को मजबूत करते हुए महिलाओं को सशक्त एवं सुदृढ़ करते हुए आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लिया गया। इसके लिए ग्रामीण स्तर पर जाकर पंचायत, महिला मंडलों और आंगनबाड़ी केंद्रों की भी मदद ली जाएगी। बैठक में किन्नौर की समृद्ध संस्कृति की रक्षा और उसे बढ़ावा देने के लिए भी रणनीति बनाने पर भी चर्चा की गई। बैठक में वक्ताओं ने बताया कि जो कुरीतियां समाज में फैल रही हैं, उनपर कैसे रोक लगाई जाए, इसको लेकर चिंतन-मनन करके आगे बढ़ना होगा, ताकि सजगता लाई जा सके। किन्नौरी रीति-रिवाजों को बरकरार रखने के लिए प्रयास करने पर भी चर्चा हुई। इसके अलावा महिलामंडलों को क्षमता निर्माण के लिए स्वयं सहायता समूह का गठन करने और उन्हें बढ़ावा देने का आह्वान किया। महिलाओं के लिए व्यावसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाने पर भी चर्चा हुई। परिषद की बैठक में सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का भी संकल्प लिया गया। बैठक में जोर दिया गया कि महिला कल्याण परिषद को धरातल पर उतरने के लिए सभी सामाजिक संगठनों को विश्वास में लेकर उनका सहयोग लेना होगा। इसके लिए परिषद की हर कार्यकर्ता गांव-गांव महिलाओं के बीच जाकर लगातार प्रयास करेगा।