फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   vancy of teachers are vacant

Rampur Bushahar News: करतोट स्कूल में टीजीटी नॉन मेडिकल और पीईटी का पद खाली

Sun, 09 Nov 2025 11:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Nov 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
दूसरों स्कूलों में पलायन कर रहे क्षेत्र के बच्चे
विज्ञापन


अभिभावकों ने सरकार और शिक्षा विभाग से शिक्षकों की तैनाती की उठाई मांग

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। उपमंडल रामपुर के राजकीय माध्यमिक पाठशाला करतोट में लंबे समय से शिक्षकों के पद रिक्त चल रहे हैं। बिना शिक्षकों के छात्र और छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। अभिभावकों को अपने बच्चों के भविष्य की चिंता सता रही है। उनमें शिक्षा विभाग की कार्यशैली को लेकर रोष है।

स्कूल में दो साल से टीजीटी नॉन मेडिकल का पद खाली चल रहा है। विज्ञान संकाय के छात्रों को पढ़ाई करने में दिक्कतें पेश आ रही हैं। सात साल से पीईटी का पद भी खाली पड़ा है। ऐसे में विद्यार्थी खेल प्रतियाेगिताओं के लिए ढंग से तैयारियां नहीं कर पा रहे हैं। शिक्षकों की कमी के चलते कई छात्र दूसरे स्कूलों में पलायन कर गए हैं। स्कूल में मात्र 18 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। दीवान चौहान, किशन ठाकुर, ओम प्रकाश नेगी, सुरेंद्र चौहान, हरी ओम अग्निहोत्री, अनिल चौहान और विकास ठाकुर सहित अन्य अभिभावकों का कहना है कि शिक्षकों की कमी के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। छात्रों को घरद्वार बेहतर शिक्षा हासिल करने से वंचित रहना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा मार गरीब तबके के अभिभावकों पर पड़ रही है। उन्होंने सरकार और शिक्षा विभाग से शीघ्र स्कूल में शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने की मांग उठाई है, ताकि छात्रों को बेहतर शिक्षा मिल सके। स्कूल के मुख्य अध्यापक सुरजीत का कहना है कि रिक्त पदों को लेकर समय-समय पर सरकार और उच्चाधिकारियों को पत्राचार किया जा रहा है। उम्मीद जताई कि जल्द शिक्षकों की तैनाती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed