फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Uru to Dhar road will be rejuvenated with Rs 3.69 crore

Rampur Bushahar News: उरु से धार सड़क का 3.69 करोड़ से होगा कायाकल्प

Wed, 03 Jun 2026 11:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
डंसा और शिंगला के ग्रामीणों को जल्द मिलेगी बेहतर सड़क सुविधा
विज्ञापन


. लोक निर्माण विभाग टेंडर प्रक्रिया पूर्ण करने में जुटा

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। उपमंडल रामपुर की नोगवैली की दो पंचायतों को जल्द बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) -4 के तहत 3 किलोमीटर लंबी उरु से धार सड़क का कायाकल्प किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग 3.69 करोड़ की लागत से सड़क की मेटलिंग, टारिंग, निकासी नालियां और कलवर्ट का निर्माण किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग रामपुर के अधिशासी अभियंता अंकुश जम्वाल ने बताया कि विभाग टेंडर प्रक्रिया को पूर्ण करने में जुटा हुआ है। सभी प्रक्रियाएं पूरी कर जल्द कार्य शुरू किया जाएगा। इस सड़क के दुरुस्त होने से दो डंसा और शिंगला पंचायत के ग्रामीण और किसान-बागवान लाभान्वित होंगे। लोक निर्माण विभाग इन दिनों टेंडर प्रक्रिया पूरी करने में जुटा हुआ है। जल्द ही सड़क का कार्य शुरू होगा। नोगवैली की डंसा और शिंगला पंचायत के ग्रामीण बीते करीब एक दशक से खस्ताहाल सड़क की समस्या से जूझ रहे हैं। सबसे अधिक परेशानी क्षेत्र के किसानों-बागवानों को पेश आ रही हैं। बागवानों को सेब और अन्य नकदी फसलों को मंडी पहुंचाने में दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। वर्ष 2015 में इस तीन किलोमीटर सड़क का निर्माण हुआ था। इसके बाद देखरेख के अभाव में सड़क की हालत बदतर हो गई। वर्तमान में इस सड़क की हालत काफी खस्ता बनी हुई है। जगह-जगह गड्ढे हैं, जिनसे सड़क पर सफर जोखिमभरा बना हुआ है। भारी बरसात में स्थिति और भी बिगड़ जाती है। सड़क जगह-जगह अवरुद्ध हो जाती है और ग्रामीणों को आवाजाही करने में परेशानी पेश आती हैं। सड़क पर निकासी नालियां न होने से सड़क पर भूस्खलन की समस्या बनी हुई है। इस सड़क से डंसा और शिंगला पंचायत के ग्रामीण रोजाना सफर करते हैं। करीब एक दशक से ग्रामीण बदहाल सड़क पर दुश्वारियां झेल रहे हैं, लेकिन अब ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही समस्या जल्द दूर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article