फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   urben body rampur metting held

नगर परिषद के पहाड़ी से सटे वार्डों को मिले विशेष पैकेज

Tue, 16 Nov 2021 10:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 10:06 PM IST
विज्ञापन
urben body rampur metting held
रामपुर नगर परिषद की बैठक में मौजूद अध्यक्ष, पार्षद और नप अधिकारी। - फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। नगर परिषद रामपुर के पहाड़ी से सटे वार्डों के विकास के लिए सरकार से विशेष पैकेज देने की मांग की गई है। यही नहीं समूचे रामपुर नगर परिषद क्षेत्र को ओडीएफ प्लस प्लस भी घोषित किया गया है। नगर परिषद की बैठक में विभिन्न वार्डों में होने वाले विकास कार्यों को लेकर चर्चा हुई।
विज्ञापन

रामपुर नगर परिषद की आम बैठक अध्यक्ष प्रीति कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में नगर परिषद के नौ वार्डों में होने वाले विकास कार्यों के प्रस्ताव डाले गए। हिल साइड स्थित वार्ड नंबर 9, 8, 7, 6, 5 और 1 में विकास कार्यों को अमलीजामा पहनाने के लिए सरकार से विशेष पैकेज की मांग की गई है। इन वार्डोें में कई वार्ड ऐसे भी हैं, जो हाल ही में पंचायतों से विघटित होकर नगर परिषद में शामिल हुए हैं, ऐसे में इन वार्डों में विकास की काफी दरकार महसूस की जा रही है।
विज्ञापन

बैठक में बताया गया कि समूचे नगर परिषद क्षेत्र को ओडीएफ प्लस प्लस घोषित किया गया है। नप के दायरे में आने वाले स्कूल, दफ्तर कॉलेज और शहर में शौचालयों की व्यापक व्यवस्था की गई है। कार्यकारी अधिकारी सूरत सिंह बोज्ञाटो ने कहा कि नगर परिषद ने कचरे के समाधान के लिए डोर टू डोर कचरा एकत्रिकरण योजना चलाई है। अगर किसी घर या संस्थान के बाहर कचरा पाया जाता है, तो उसके खिलाफ नोटिस जारी कर चालान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं खुले में शौच करने वालों पर भी नगर परिषद उचित कार्रवाई अमल में लाएगा। उन्होंने कहा कि हाल ही में रामपुर शहर में चरमराई सफाई व्यवस्था को लेकर संबंधित 3 ठेकेदारों को 5-5 हजार रुपये का जुर्माना किया गया है। इसके साथ ही ठेकेदारों को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है।

उन्होंने कहा कि बैठक में विभिन्न वार्डों में होने वाले विकास कार्यों के प्रस्ताव डाले गए हैं। मंजूरी मिलते ही इन पर कार्य शुरू होगा। इस मौके पर नगर परिषद उपाध्यक्ष अश्वनी नेगी, पार्षद विशेषर नेगी, प्रदीप कुमार, रोहिताश्व सिंह मेहता सहित नगर परिषद के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed