फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   ultra sound test not done in kheneri hospital rampur

खनेरी अस्पताल में अल्ट्रासाउंड टेस्ट बंद, मरीज परेशान

Sun, 12 Sep 2021 11:44 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
ultra sound test not done in kheneri hospital rampur
खनेरी अस्पताल - फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। चार जिलों को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाने वाले खनेरी अस्पताल में अब अल्ट्रासाउंड भी बंद नहीं होंगे। रेडियोलॉजिस्ट का तबादला रोहडू़ होने से यह समस्या पेश आई है। अस्पताल में अल्ट्रासाउंड बंद होने से मरीज निजी क्लीनिकों के पास लुटने को मजबूर हो गए हैं।
विज्ञापन

पहले ही अस्पताल में एक्सरे छह महीने से बंद पड़े हैं। अब अल्ट्रासाउंड बंद होने से मरीजों की मुश्किलें और बढ़ गई है। निजी क्लीनिकों में मरीज दोगुना से भी अधिक दाम पर टेस्ट करवा रहे हैं। सरकार और स्वास्थ्य विभाग की नाकामी अकसर अस्पताल पहुंचने वाले हजारों मरीजों पर भारी पड़ रही है।
विज्ञापन

गौर हो कि प्रदेश के शिमला, कुल्लू, मंडी, किन्नौर और लाहौल स्पीति के हजारों लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं देने वाले महात्मा गांधी खनेरी अस्पताल में छह माह से एक्सरे सुविधा बंद है, वहीं अब एकमात्र रेडियोलॉजिस्ट का तबादला होने से अल्ट्रासाउंड सुविधा भी बंद हो गई है। अस्पताल में रोजाना करीब 1 हजार मरीजों की ओपीडी रहती है। ऐसे में मरीजों को टेस्ट करवाने के लिए निजी लैबों में महंगे दाम पर टेस्ट करवाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्भवती महिलाओं को झेलनी होगी परेशानी
अल्ट्रासाउंड बंद होने से सबसे अधिक परेशानियां गर्भवती महिलाओं को झेलनी पड़ रही हैं। इन्हें गर्भ अवस्था में कई बार अल्ट्रासाउंड टेस्ट करवाना पड़ता है। अस्पताल में गर्भवती महिलाओं को यह सुविधा निशुल्क मिलती है तो वहीं निजी लैबों में अल्ट्रासाउंड करवाने के 800 रुपये तक चुकाने पड़ रहे हैं।
युवा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल सोनी, जिला उपाध्यक्ष अंकुर शर्मा, ध्रुव शर्मा, करण शर्मा, विशेषर लाल सहित अन्य लोगों ने कहा कि जब से प्रदेश में भाजपा सरकार आई है, तब से खनेरी अस्पताल की हालत दयनीय बन गई है। अस्पताल की अव्यवस्थाओं का आए दिन मरीज शिकार हो रहे हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य विभाग से जल्द अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती करने की मांग उठाई है।

खनेरी अस्पताल के एमएस डॉ. सुनील शर्मा ने कहा कि रामपुर अस्पताल में तैनात रेडियोलॉजिस्ट का रोहड़ू़ तबादला हो गया है। सरकार और विभाग के उच्च अधिकारियों से रिक्त पड़े डॉक्टर के पद भरने की मांग की गई है। उम्मीद है कि जल्द रेडियोलॉजिस्ट डॉक्टर की तैनाती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed