{"_id":"621681e1091c9b7f3c2fac96","slug":"two-woman-arrested-with-108-gram-charas-in-vajeer-baudi-rampur-rampur-hp-news-sml4005613180","type":"story","status":"publish","title_hn":"वजीर बावड़ी में 108 ग्राम चरस के साथ दो महिलाएं गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वजीर बावड़ी में 108 ग्राम चरस के साथ दो महिलाएं गिरफ्तार
विज्ञापन
two woman arrested with 108 gram charas in vajeer baudi rampur
रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल में नशे का काला कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा। मंगलवार शाम को पुलिस ने दो महिलाओं से 108 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने दोनों बुजुर्ग महिलाओं के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस थाना रामपुर के मुताबिक हेड कांस्टेबल विजय कुमार मंगलवार शाम को पुलिस दल के साथ नोगली दत्तनगर की ओर गश्त कर रहे थे। शाम के समय कुल्लू जिले को रामपुर से जोड़ने वाले वजीर बावड़ी पुल के पास पुलिस को देखकर दो महिलाएं घबराने लगी। पुलिस ने शक के आधार पर उनकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान दोनों महिलाओं से 108.35 ग्राम चरस बरामद हुई।
पुलिस ने गुलाबी देवी (50) पत्नी श्याम लाल गांव जांओ तहसील निरमंड जिला कुल्लू और तेजू देवी (75) पत्नी स्व. कांशी राम, गांव एवं डाकघर जमाड तहसील बंजार जिला कुल्लू के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 20 और 29 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर कायथ ने कहा कि पुलिस ने दो महिलाओं को 108 ग्राम चरस के साथ पकड़ा है। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। कहा कि नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों को पुलिस किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी। युवाओं के बाद अब बुजुर्ग महिलाएं भी नशे के काले कारोबार में संलिप्त पाई गई है। मंगलवार को जिन महिलाओं से चरस पकड़ी गईं उन दोनों की उम्र 50 से पार है।