{"_id":"679cb4f6a0af6029d4045169","slug":"two-storey-house-burnt-to-ashes-in-mastot-village-of-rohru-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-129115-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: रोहड़ू के मस्तोट गांव में दो मंजिला मकान जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: रोहड़ू के मस्तोट गांव में दो मंजिला मकान जलकर राख
विज्ञापन
वीरवार देर रात हुआ हादसा, लाखों रुपये की संपत्ति का हुआ नुकसान
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। चिड़गांव तहसील के अंतर्गत कलोटी पंचायत के मस्तोट गांव में वीरवार देर रात करीब 10 बजे एक लकड़ी के मकान आग में जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। इस घटना से एक परिवार बेघर हो गया है। प्रशासन ने प्रभावित परिवार को फौरी राहत दी है। जानकारी के अनुसार, कलम सिंह पुत्र दीप राज मस्ताना वीरवार देर रात अपने एक बेटे के साथ घर में सोया था। इस दौरान रात करीब 10 बजे स्थानीय ग्रामीणों ने मकान से धुआं उठते हुए देखा। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को घर से बाहर निकाला और आग लगने की सूचना अग्निशमन केंद्र को दी। मकान लकड़ी से बना हुआ था। इस कारण देखते ही देखते आग की लपटों ने दो मंजिला मकान को अपने घेरे में ले लिया। मकान में चार कमरे, एक रसोईघर और बाथरूम जलकर राख हो गया है। कलम सिंह अपने बेटे के साथ गांव में ही अपने रिश्तेदार के घर में रह रहे हैं। स्थानीय ग्रामीणों व दमकल वाहन के सहयोग से आग को फैलने से रोका। घटना में किसी भी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ है। राजस्व विभाग ने हादसे में 25 से 28 लाख रुपये तक के नुकसान का अनुमान लगाया है। कार्यकारी एसडीएम रोहड़ू धर्मेश रमोत्रा ने बताया कि पीड़ित परिवार को प्रशासन ने दस हजार रुपये की फौरी राहत, तिरपाल, कंबल, खाना बनाने के बर्तन व राशन दे दिया हैं। प्रभावित परिवार के सदस्यों को किसी अन्य व्यक्ति के घर में रहने की व्यवस्था की गई है।