Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Two-storey house burnt in Garawag

Rampur Bushahar News: गरावग में जला दो मंजिला मकान, ठंड में आग ने एक परिवार की छीनी छत

Sun, 30 Nov 2025 11:13 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Nov 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
Two-storey house burnt in Garawag
कोटखाई के गरावग में दो मंजिला मकान जला, लाखों का नुकसान। संवाद
सड़क न होने से नहीं पहुंच पाई अग्निशमन विभाग का वाहन
विज्ञापन

देर शाम तक दहकता रहा मकान, रविवार को दोपहर को लगी आग
पीड़ित परिवार को सारा सामान जला, 25 लाख के नुकसान का अनुमान
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटखाई (रोहड़ू)। कोटखाई के गरावग गांव में रविवार को लकड़ी से बना दो मंजिला मकान आग की भेंट चढ़ गया। रविवार दोपहर को यह घटना हुई। आग ने ठंड में एक परिवार की छत छीन ली। दो मंजिला मकान के नौ कमरे और सारा सामान जलकर राख हो गया। गांव के लिए सड़क सुविधा भी नहीं है। इस कारण अग्निशमन विभाग की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंच पाई। दोपहर को मकान में आग लगी, जिससे मकान देर शाम तक दहकता रहा। घटना में पीड़ित परिवार को करीब 25 लाख के नुकसान का अनुमान है। गरावग गांव में रविवार दोपहर करीब 2:30 बजे बसंत सिंह के दो मंजिला मकान में अचानक आग लग गई। परिवार के सभी सदस्य समय रहते बाहर निकल गए। परिवार के सदस्य अचानक घर के एक कोने से धुआं उठता देख सतर्क हुए, लेकिन जैसे ही उन्होंने कमरे का दरवाजा खोला, तो आग तेजी से चारों ओर फैल गई। परिवार के सदस्य जान बचाकर खुद बाहर निकल गए, लेकिन घर का कुछ भी सामान नहीं बचा सके। अब उनके पास ठंड के बीच तन के कपड़ों के अलावा कुछ नहीं बचा है। गांव में पड़ोस के लोगों ने आग बुझाने के प्रयास किए, लेकिन लकड़ी के मकान से उठ रहीं तेज लपटों ने देखते ही देखते मकान को अपनी चपेट में ले लिया। सड़क सुविधा न होने के कारण अग्निशमन विभाग के वाहन मौके तक नहीं पहुंच पाए। ऐसे में आग पर काबू पाना संभव नहीं हो सका। पीड़ित परिवार ने अब गांव में अपने रिश्तेदारों के पास शरण ली है। आग किन कारणों से लगी अब तक इसका पता नहीं चल पाया है। घटना की सूचना मिलते ही कोटखाई के नायब तहसीलदार कलम सिंह चौहान मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि आग में करीब 20 से 25 लाख रुपये का नुकसान आंका गया है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को फौरी राहत के तौर पर कंबल, तिरपाल दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article