फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Two remote panchayats of Rampur have been in darkness for three days

Rampur Bushahar News: तीन दिन से अंधेरे में डूबी रामपुर की दो दुर्गम पंचायतें

Sun, 31 Aug 2025 11:20 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
बिना बिजली सेब की ग्रेडिंग, पैकिंग का काम भी पड़ा बंद
विज्ञापन


मुनीश और काशापाट में भारी बारिश का कहर जारी

यातायात और विद्युत आपूर्ति ठप होने से हजारों ग्रामीण की बढ़ी परेशानी

जगह-जगह संपर्क सड़कें बंद हुईं आवाजाही बद

संवाद न्यूज एजेंसी

डंसा (रामपुर बुशहर)। रामपुर और आसपास के क्षेत्रों में बरसात अब अपना रौद्र रूप दिखा रही है। जगह-जगह भूस्खलन और बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं। उपमंडल की दुर्गम पंचायत काशापाट और मुनीश तीन दिन से अंधेरे में डूबी हुई है। यातायात व्यवस्था ठप है और हजारों ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बिजली आपूर्ति ठप होने से सेब सीजन पर विपरीत असर पड़ रहा है। दोनों पंचायतों में जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो गया है। हजारों ग्रामीण आवाजाही करने में परेशानी झेल रहे हैं। दुर्गम पंचायत मुनीश और काशापाट में तीन दिन से विद्युत आपूर्ति ठप है। ग्रामीणों के रोजमर्रा के काम बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। बिजली से संचालित यंत्र मोबाइल, चक्की, सेब ग्रेडिंग और पैकिंग मशीनें बंद पड़ी हैं। हजारों लोगों को खाद्य सामग्री से लेकर परिवहन सेवा से वंचित रहना पड़ रहा है। जगह-जगह सेब की पेटियों से लदी गाड़ियां सड़कें ध्वस्त होने से खड़ी हैं। ट्रांसमिट के लिए स्थापित स्पैन भी बारिश में बंद रहते हैं। दुग्ध उत्पादों से लेकर बागवानों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। इसी तरह 12/20 क्षेत्र दो पंचायतों में भी सेरीपुल से ऊपर सभी संपर्क मार्ग बुरी तरह भूस्खलन के चलते बंद हो चुके हैं। हजारों ग्रामीणों भारी बारिश से दुश्वारियां झेलनी पड़ रही हैं। मुनीश पंचायत प्रधान भजन दास, काशापाट प्रधान पुष्पा स्नाटू, ग्रामीण चूड़ा राम, गोकल राम, मनमोहन सिंह और बुद्धि सिंह समेत सैकड़ों लोगों ने बताया कि विद्युत आपूर्ति बंद होने से लोगों के रोजमर्रा के काम बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों के समक्ष खाद्य सामग्री जुटाने तक का संकट पैदा हो गया है। उन्होंने प्रशासन से और संबंधित विभागों से आग्रह किया है कि जन जीवन को पटरी पर लाने के पुख्ता इंतजाम किए जाएं ताकि लोगों को राहत मिल सके। उधर, बिजली बोर्ड रामपुर के अधिशासी अभियंता कुक्कू शर्मा ने बताया कि भारी बारिश के चलते बिजली लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। इस कारण आपूर्ति बाधित हुई है। जोगनी तक विद्युत आपूर्ति बहाल की जा चुकी है। शाम तक विद्युत आपूर्ति बहाल करने के प्रयास जारी हैं। उधर, देवठी पंचायत के परोग में ट्रांसफार्मर मलबे में दबने से विद्युत आपूर्ति बाधित हुई है। बोर्ड के तकनीकी कर्मचारी युद्धस्तर पर विद्युत आपूर्ति बहाल करने में जुटे हुए हैं। मौसम साफ होते ही सभी गांव में विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article