फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   two injured in beer attack

नेरवा की खंडयान बीट में भालू के हमले में दो वन कर्मी घायल, आईजीएमसी रेफर

Mon, 11 Oct 2021 09:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 09:30 PM IST
विज्ञापन
नेरवा (रोहडू़) तहसील नेरवा के तहत खंडयान बीट में भालू के हमले से दो वन कर्मी घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन

थरोच क्षेत्र से लेकर उत्तराखंड की सीमा टेलर व किरण पंचायतों तक भालुओं का आतंक इस कद्र है कि लोग दिन को भी अपने घरों से बाहर निकलने में घबराने लगे हैं। स्कूल खुल जाने के बाद लोगों को अपने बच्चों को स्कूल भेजने की परेशानी हो गई है। वन परिक्षेत्र थरोच के तहत शिल्ला क्षेत्र में भालूओं के तीन अलग-अलग हमलों में अब तक पांच लोग घायल हो चुके हैं।

रविवार को भी एक भालू ने थरोच वन परिक्षेत्र के नेवल वन खंड की खंडयान बीट में गश्त कर रहे दो वन कर्मियों पर हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। खंडयान बीट में चौकीदार यशपाल निवासी गांव शावड़ा और जगत राम गांव खुडोग गश्त कर रहे थे। एक भालू ने यशपाल पर अचानक हमला कर दिया। जगतराम ने भालू से छुड़ाने की कोशिश की तो उस पर भी हमला बोल दिया। यशपाल ने हमले की सूचना बीट गार्ड कर्म चंद को दी। कर्म चंद ने ग्रामीणों के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर एक घायल को रोहड़ू और दूसरे को नेरवा अस्पताल पहुंचाने का प्रबंधन किया। दोनों को आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलने पर क्षेत्रीय अराजपत्रित कर्मचारी कल्याण संघ के अध्यक्ष अनिल कुमार ने अस्पताल जाकर घायलों का हालचाल जाना। लोगों ने वन विभाग से मांग की है कि भालुओं को पकड़कर किसी सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाए। क्षेत्रीय अराजपत्रित कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अनिल कुमार, उपाध्यक्ष हरीश झगटा, सचिव मनोज कुमार, प्रेस सचिव सुमन शर्मा ने विभाग से मांग की है कि वनों में ड्यूटी देने वाले कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए उचित कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed