फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   two feet snowfall in jalori pass and narkanda open for vehicle

जलोड़ी जोत में दो फीट बर्फबारी, नारकंडा बहाल

Thu, 06 Jan 2022 11:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
two feet snowfall in jalori pass and narkanda open for vehicle
शिमला के कुफरी में हुई बर्फबारी के बाद सड़कों पर जमी बर्फ को मशीन के हटाते हुए।
रामपुर बुशहर/आनी। मंगलवार और बुधवार को हुई बर्फबारी के कारण समूचा क्षेत्र शीतलहर की चपेट में आ गया है। वहीं अभी भी कई ग्रामीण इलाकों में लोगों की दुश्वारियां बरकरार हैं। वीरवार को तीसरे दिन रामपुर और आउटर सराज क्षेत्र में मौसम साफ रहा, जिस कारण ठंड काफी बढ़ गई है। दो दिन से यातायात के लिए बाधित नेशनल हाईवे पांच नारकंडा में तीसरे दिन यातायात के लिए बहाल कर दिया गया है। आउटर सराज के जलोड़ी जोत में 2 फीट बर्फबारी होने के कारण जिला मुख्यालय कुल्लू का संपर्क अभी भी कटा हुआ है।
विज्ञापन

गौर हो कि मौसम विभाग की चेतावनी के बाद मंगलवार और बुधवार को रामपुर और कुल्लू जिले के आउटर सराज क्षेत्र के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई। देर रात तक क्षेत्र में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रहा। बर्फबारी से बाधित हुआ एनएच पांच नारकंडा में वीरवार को यातायात के लिए बहाल हो गया। अब किन्नौर और रामपुर से शिमला की ओर वाहनों की सीधी आवाजाही हो रही है।
विज्ञापन

जलोड़ी जोत में भारी बर्फबारी के कारण एनएच-305 अभी भी यातायात के लिए अवरुद्ध है। आनी की 37 और निरमंड खंड की 32 पंचायतों का जिला मुख्यालय कुल्लू से संपर्क कट गया है। आवश्यक कार्यों से जिला मुख्यालय जाने के लिए लोगों को वाया मंडी होकर अतिरिक्त सफर कर कुल्लू पहुंचना पड़ रहा है। रामपुर-रोहडू मार्ग पर सुंगरी में बर्फबारी के कारण रोहडू का संपर्क कटा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एचआरटीसी की बसों को वाया भद्राश ब्रांदली तक ही भेजा जा रहा है। इसके अलावा किन्नू, किन्फी रूट को छोड़कर अन्य सभी रूटों पर एचआरटीसी की बसों की बराबर आवाजाही हो रही है। वीरवार को मौसम साफ होने के चलते जहां लोगों ने धूप का आनंद लिया, वहीं बर्फबारी और बारिश से क्षेत्र के किसान बागवानों ने भी राहत की सांस ली है। सेब सहित अन्य नकदी फसलों के लिए बर्फ और बारिश लाभदायक मानी जा रही है।

परिवहन निगम रामपुर के अड्डा प्रभारी भाग चंद ने बताया कि वीरवार को रामपुर से वाया नारकंडा शिमला की ओर वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। रामपुर रोहडू, किन्नू और किन्फी रूट पर संभावित स्थानों तक ही बसों को भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed