{"_id":"6a71e612f2465b43ba09e7fa","slug":"two-dengue-patients-in-rampur-letter-sent-to-arrange-for-specialists-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-166442-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: रामपुर में डेंगू के दो मरीज, विशेषज्ञ \nउपलब्ध करवाने के लिए भेजा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: रामपुर में डेंगू के दो मरीज, विशेषज्ञ उपलब्ध करवाने के लिए भेजा पत्र
विज्ञापन
डेंगू से बचाव के लिए वेक्टर सर्वे करवाने की उठी मांग
मुख्य चिकित्सा अधिकारी को भेजा पत्र, कीट विशेषज्ञ की नियुक्ति की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। बरसात के मौसम में डेंगू मच्छर के पनपने की आशंका बढ़ जाती है। बीते दिनों रामपुर के खनेरी अस्पताल में डेंगू से ग्रसित दो मरीज पहुंचे। इनमें से एक मरीज दिल्ली से रामपुर पहुंचा था। दूसरा मरीज कुल्लू जिले के अरसू से संबंधित था। डेंगू के मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। स्वास्थ्य विभाग ने जागरूकता बढ़ाने और कीट विशेषज्ञ से डेंगू फैलाने वाले कीट की जांच करवाने की अपील की है। खंड चिकित्सा अधिकारी रामपुर ने सीएमओ शिमला को पत्र भेजकर कीट विशेषज्ञ उपलब्ध करवाने की मांग की है। स्वास्थ्य विभाग ने रामपुर ब्लॉक में डेंगू फैलाने वाले कीट (वेक्टर) के सर्वे के लिए कीट-विशेषज्ञ (एंटोमोलॉजिस्ट) की नियुक्ति करने की अपील की है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी को भेजे पत्र में कहा गया है कि रामपुर ब्लॉक से डेंगू के मामले सामने आ रहे हैं, जिससे इस क्षेत्र में बीमारी के सक्रिय रूप से फैलने की आशंका है। मौजूदा मानसून के मौसम और बीमारी के और फैलने के संभावित खतरे को देखते हुए वेक्टर की संख्या का पता लगाने और मच्छरों के पनपने की जगहों की पहचान करने के लिए एक विस्तृत कीट-संबंधी सर्वे करना जरूरी है। सीएमओ से अनुरोध किया गया है कि रामपुर ब्लॉक के प्रभावित क्षेत्रों में कीट-संबंधी सर्वे करने के लिए जिला स्तर से एक कीट विशेषज्ञ को नियुक्त करने की मांग की है। सर्वे के नतीजों से वेक्टर को नियंत्रित करने के सही उपाय समय पर लागू करने में मदद मिलेगी और डेंगू की रोकथाम और नियंत्रण की गतिविधियों को मजबूती मिलेगी।
बीते दिनों खनेरी अस्पताल में डेंगू के दो मरीजों की पहचान हुई थी। डेंगू के खतरे को देखते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को पत्र भेजकर कीट विशेषज्ञ नियुक्ति की मांग उठाई गई है। - -डॉ. गगन शर्मा, खंड चिकित्सा अधिकारी रामपुर