{"_id":"6a412762f2c5760b7a0145a2","slug":"two-day-summer-festival-concludes-in-narkanda-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1003-163580-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: नारकंडा में दो दिवसीय समर फेस्टिवल संपन्न, विधायक राठौर ने किया जिम समर्पित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: नारकंडा में दो दिवसीय समर फेस्टिवल संपन्न, विधायक राठौर ने किया जिम समर्पित
विज्ञापन
पारंपरिक ठोडा लोककला, नाटी जैसी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का किया खूब मनोरंजन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुमारसैन(रामपुर बुशहर)। उपमंडल कुमारसैन के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल नारकंडा में समर फेस्टिवल का रविवार को समापन हो गया। समापन समारोह में स्थानीय विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने युवाओं के लिए एक जिम समर्पित किया। समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों, पर्यटकों और विभिन्न क्षेत्रों से आए कलाकारों ने भाग लिया। विधायक राठौर ने उपस्थित लोगों के साथ पारंपरिक नाटी डाली। उन्होंने कहा कि यह जिम युवाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करेगा और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका सुनिश्चित करेगा। फेस्टिवल का मुख्य उद्देश्य नारकंडा समेत समूचे हिमाचल प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति, पारंपरिक कला, लोक संगीत और रीति-रिवाजों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है। आयोजन के दौरान पारंपरिक ठोडा लोककला और मनमोहक नाटी जैसी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। इस मौके पर नगर पंचायत नारकंडा के अध्यक्ष शशि कैंथला और उपाध्यक्ष नरेश कैंथला भी मौजूद रहे। नरेश कैंथला ने बताया कि ऐसे आयोजन हिमाचल की समृद्ध संस्कृति को भारत ही नहीं, बल्कि विश्व पटल पर स्थापित करने में सहायक हैं। उन्होंने कहा कि नारकंडा अपनी प्राकृतिक सुंदरता के साथ लोक संस्कृति के लिए भी जाना जाता है। ऐसे आयोजन स्थानीय परंपराओं को नई पहचान देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने समारोह में आए सभी लोगों का धन्यवाद भी किया।