फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Two candidates withdrew their names from Kotkhai Nagar Panchaya

Rampur Bushahar News: कोटखाई नगर पंचायत में दो उम्मीदवारों ने वापस लिया नाम, 15 लड़ेंगे चुनाव

Wed, 06 May 2026 11:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
कोटखाई (रोहड़ू)। नगर पंचायत कोटखाई में दो उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस लिए। अब कुल 15 प्रत्याशी चुनावी मैदान में रह गए हैं। नगर पंचायत कोटखाई में कुल 17 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। इनमें वार्ड नंबर-तीन से मोनिका सूद और वार्ड नंबर-छह से रोशनी देवी दत्त ने अपना नामांकन वापस ले लिया। इसके बाद अब सभी सात वार्डों में कुल 15 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। वार्ड नंबर-एक में दिलीप सिंह और राजेश चौहान के बीच सीधा मुकाबला होगा। वार्ड नंबर-दो से रिंकी और ज्ञान चंद चुनावी मैदान में हैं। वार्ड नंबर-तीन में अब कल्पना नंदा और अदिति आमने-सामने होंगी। वार्ड नंबर-चार से सविता चौहान और पूजा चुनाव लड़ रही हैं। इसी तरह वार्ड नंबर-पांच में रिशा देवी और पूनम के बीच मुकाबला रहेगा। वार्ड नंबर-छह में मोहिनी सूद और कृष्णा मैदान में डटी हुई हैं। वार्ड नंबर-सात सबसे अधिक चर्चाओं में बना हुआ है, जहां रविंद्र सिंह, अमन घालटा और नीतू शर्मा के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article