फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Two bridges will be built in the remote areas of Rampur, costing Rs 16.10 crore.

Rampur Bushahar News: रामपुर के दुर्गम इलाकों में बनेंगे दो पुल, 16.10 करोड़ होंगे खर्च

Sun, 26 Apr 2026 11:23 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
गलाड रूनपू और पलजारा गिंच्छा में पुल निर्माण को मिली मंजूरी
विज्ञापन

बागवानों को राहत, खड्ड पार करना अब होगा आसान
सेब सीजन में नहीं होगी परेशानी - दो नए पुलों से सुधरेगी कनेक्टिविटी
रूनपू में 40 मीटर और पलजारा में 55 मीटर होगा लंबा
दशकों की पुल निर्माण की राह ताक रहे हजारों ग्रामीण और किसान-बागवान होंगे लाभान्वित
सेब उत्पादकों को फसल मंडी पहुंचाने में होगी आसानी
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। लोक निर्माण विभाग उपमंडल रामपुर के दो दुर्गम और सीमांत क्षेत्रों में जल्द ही पुल निर्माण शुरू करने जा रहा है। विभाग 16.10 करोड़ रुपये की लागत से मंगलाड रूनपू और पलजारा गिंच्छा में दो पुल बनाएगा। इससे हजारों ग्रामीणों और बागवानों को बड़ी राहत मिलेगी।
इन दोनों पुलों के निर्माण के लिए तकनीकी मंजूरी मिल चुकी है। विभाग आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने में जुटा है। पुल बनने से जहां ग्रामीणों को बेहतर यातायात सुविधा मिलेगी, वहीं किसान-बागवानों को अपने उत्पाद मंडियों तक पहुंचाने में भी आसानी होगी। उपमंडल की दुर्गम पंचायत किन्नू और पलजारा के लोग लंबे समय से पुल निर्माण की मांग कर रहे थे। बरसात के दौरान खड्डों का जलस्तर बढ़ने से आवाजाही करना जोखिम भरा हो जाता था। इन क्षेत्रों की आर्थिकी मुख्य रूप से सेब उत्पादन पर निर्भर है और सेब सीजन भी बरसात के समय ही होता है। ऐसे में पुल न होने के कारण बागवानों को अपनी नकदी फसल मंडी तक पहुंचाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। उन्हें ढुलाई के सहारे ही फसल भेजनी पड़ती थी।
विज्ञापन

अब लोक निर्माण विभाग की ओर से इन दोनों स्थानों पर पुल निर्माण से यह समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी। मंगलाड रूनपू में लगभग 40 मीटर लंबा पुल बनाया जाएगा। इस पर करीब 6.63 करोड़ रुपये खर्च होंगे। पलजारा गिंच्छा में 55 मीटर लंबा पुल बनेगा। इसकी लागत करीब 9.47 करोड़ रुपये होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों पुलों के लिए तकनीकी स्वीकृति मिल चुकी है। निर्माण की औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को आवाजाही में बड़ी राहत मिलेगी।
-राहुल जंजीहा, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग सराहन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed