फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Two ambulances were given to Khaneri Hospital and one to CHC SarahanTwo ambulances were given to Khaneri Hospital and one to CHC Sarahan

Rampur Bushahar News: मंदिर से मदद, दो अस्पतालों को दीं तीन एंबुलेंस

Tue, 03 Mar 2026 11:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Two ambulances were given to Khaneri Hospital and one to CHC SarahanTwo ambulances were given to Khaneri Hospital and one to CHC Sarahan
मां भीमाकाली मंदिर न्यास ने खनेरी अस्पताल और सीएचसी सराहन को भेंट की तीन एंबुलेंस। संवाद
भीमाकाली मंदिर न्यास ने साढ़े 22 लाख की खनेरी अस्पताल को दो और सीएचसी सराहन को दी एक एंबुलेंस
विज्ञापन

. मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने तीनों आपात वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। मां भीमाकाली मंदिर न्यास ने लोगों को स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने के लिए अपने हाथ आगे बढ़ाए हैं। न्यास ने सीएसआर योजना के तहत करीब साढ़े 22 लाख रुपये की तीन एंबुलेंस स्वास्थ्य विभाग को भेंट की हैं। खनेरी और सराहन के अस्पताल में आने वाले मरीजों को आपात समय एंबुलेंस की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा। न्यास की इस पहल से क्षेत्र के हजारों मरीजों के आपातकाल में तुरंत मदद मिलेगी। न्यास ने खनेरी अस्पताल के लिए दो और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सराहन के लिए एक एंबुलेंस भेंट की है। मंगलवार को रामपुर पहुंचे लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने इन तीनों एंबुलेंस को रवाना किया। इन तीनों वाहनों की सेवाएं स्वास्थ्य विभाग की ओर से संचालित किया जाएगा।

रामपुर उपमंडल में मां भीमाकाली मंदिर न्यास विभिन्न सामाजिक कार्यों में अपनी अहम भूमिका निभा रहा है। पूर्व में न्यास ने कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए विभिन्न उपकरण मुहैया करवाए, जबकि कई विद्यार्थियों के पढ़ाई का खर्च भी वहन किया जा रहा है। चार जिलों के प्रमुख अस्पताल महात्मा गांधी चिकित्सा सेवा परिसर में आने वाले मरीजों को न्यास ने राहत पहुंचाई है। खनेरी अस्पताल में एंबुलेंस की कमी के चलते मरीजों को शिमला और चंडीगढ़ जाने के लिए टैक्सी और अन्य वाहनों का सहारा लेना पड़ता है, लेकिन अब हजारों मरीजों को मदद मिलेगी। मां भीमाकाली मंदिर न्यास के कार्यकारी अधिकारी बीआर नेगी ने बताया कि न्यास ने सीएसआर नीति के तहत खनेरी और सराहन अस्पताल के लिए तीन एंबुलेंस मुहैया करवाई है। करीब साढ़े 22 लाख रुपये की लागत की ये एंबुलेंस स्वास्थ्य विभाग की ओर से संचालित की जाएगी। आपात के समय मरीजों को परेशानी न झेलनी पड़े, इसी उद्देश्य के तहत तीन एंबुलेंस न्यास की ओर से भेंट की गई है।

मां भीमाकाली मंदिर न्यास ने खनेरी अस्पताल और सीएचसी सराहन को भेंट की तीन एंबुलेंस। संवाद

मां भीमाकाली मंदिर न्यास ने खनेरी अस्पताल और सीएचसी सराहन को भेंट की तीन एंबुलेंस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article