{"_id":"6adca421e9d735c2d0078b76","slug":"house-on-fire-in-rampur-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-173250-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: ध्वालसा में दो मंजिला मकान आग की भेंट चढ़ा, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: ध्वालसा में दो मंजिला मकान आग की भेंट चढ़ा, लाखों का नुकसान
विज्ञापन
ग्रामीणों की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा, आग को फैलने से रोका
प्रशासन ने प्रभावित परिवार को 7 हजार रुपये की फौरी राहत, तिरपाल, कंबल और राशन दिया
संवाद न्यूज एजेंसी
डंसा (रामपुर बुशहर)। रामपुर उपमंडल की लालसा पंचायत के ध्वालसा गांव में शनिवार सुबह करीब 7:45 बजे दो मंजिला रिहायशी मकान में आग लग गई। आग की इस घटना में देवराज भारद्वाज का मकान बुरी तरह जल गया। लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि आग की घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।
मकान में आग भड़कने की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। उनकी मुस्तैदी से आग को फैलने से रोक लिया गया, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया। सूचना मिलने पर रामपुर से अग्निशमन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। हालांकि, आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
घटना की जानकारी मिलने के बाद राजस्व विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया। प्रशासन की ओर से तहसीलदार, पटवारी और कनिष्ठ अभियंता सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया, ताकि नुकसान का आकलन किया जा सके। लालसा पंचायत की प्रधान संगीता शर्मा ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही प्रशासन और अग्निशमन विभाग को सूचित कर दिया गया था। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों ने आग बुझाने के लिए भरसक प्रयास किए। उन्होंने सरकार और प्रशासन से प्रभावित परिवार को हुए नुकसान के अनुरूप उचित मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
प्रभावित परिवार को प्रशासन की ओर से तत्काल राहत सामग्री उपलब्ध करवाई गई। परिवार को 7 हजार रुपये नकद दिए गए। इसके अलावा दो तिरपाल, 10 किलो चावल और कंबल भी उपलब्ध करवाए गए, ताकि प्रभावित परिवार को शुरुआती जरूरतों में सहायता मिल सके।