फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Two accused of shuttering theft caught, sent on police remand

शटरिंग चोरी के दो आरोपी पकड़े, पुलिस रिमांड पर भेजे

Fri, 05 Feb 2021 10:44 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
Two accused of shuttering theft caught, sent on police remand
पुलिस टीम के साथ शटरिंग उड़ाने वाले अारोपी। - फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। पुलिस थाना झाकड़ी के तहत रतनपुर में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उन्हें आनी स्थित कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस थाना झाकड़ी से मिली जानकारी के मुताबिक संदीप नेगी पुत्र सिंह राम, गांव भावानगर जिला किन्नौर ने बुधवार को पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह निर्माणाधीन रतनपुर सर्जशाफ्ट सड़क में पैरापिट और ड्रेन का काम करने के लिए शटरिंग लाया था। चोरों ने गत मंगलवार को 60 लोहे की प्लेटें, जिनकी कीमत 85,800 रुपये और ड्रम सहित और अन्य सामान पर हाथ साफ कर लिया था। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने वीरवार को शरणपुर के पास चोरी की गई शटरिंग को बरामद कर आरोपियों से गहन पूछताछ की। इसके बाद कोशगर के पास एक शेड में रखी सभी लोहे की प्लेटें और अन्य सामान को बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने राजेश खन्ना पुत्र गोपाल सिंह निवासी कोशगर, तहसील रामपुर, जिला शिमला और जीया लाल पुत्र बिश्री राम गांव व डाकघर मझेवली, तहसील रामपुर, जिला शिमला के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 379 और 411 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी चंद्रशेखर ने बताया कि लोहे की प्लेटें और अन्य सामान चोरी करने वाले दो आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। दोनों को अदालत ने तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed