फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   turisum in kinnour

पर्यटन पर्व के तहत किन्नौर जिले में होंगे कार्यक्रम

Sat, 28 Sep 2019 09:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2019 09:27 PM IST
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। सहायक आयुक्त हर्ष अमरेंद्र सिंह ने कहा कि ग्रामीण विकास विभाग पर्यटन मंत्रालय के सहयोग से 150वीं गांधी जयंती के अवसर पर 2 से 13 अक्तूबर तक पर्यटन पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। इसी कड़ी में किन्नौर जिला अर्बन मिशन के तहत सांगला क्लस्टर में 2 अक्तूबर और मूरंग क्लस्टर में 3 अक्तूबर को पर्यटन पर्व मनाया जा रहा है। इसके तहत इन क्षेत्रों में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने और स्थानीय लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वे रिकांगपिओ में पर्यटन पर्व से संबंधित बैठक की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पर्यटन पर्व के तहत किन्नौर में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पर्यटकों और अन्यों को आकर्षित करने के लिए स्थानीय महिला मंडलों द्वारा रंगारंग पारंपरिक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। सांगला में 2 अक्तूबर को आयोजित होने वाले पर्यटन पर्व में एसडीएम कल्पा डॉ. अवनिंद्र सिंह और तीन अक्तूबर को मूरंग में आयोजित पर्यटन पर्व में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी पूह अश्वनी कुमार बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहेंगे। वहीं पर्यटन पर्व के दौरान दोनों स्थलों पर स्वच्छता ही सेवा के तहत सघन, सफाई अभियान चलाया जाएगा, जिसमें स्थानीय लोगों के साथ-साथ पंचायतीराज संस्थान के जनप्रतिनिधि, महिला मंडल और युवक मंडल शामिल होंगे। जिले को पूरी तरह से प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए इस तरह के अन्य कार्यक्रम जिले के अन्य स्थानों पर भी चलाए जाएंगे। इसी कड़ी में रिकांगपिओ में विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा सफाई अभियान चलाया जाएगा। स्कूली बच्चों द्वारा लोगों को जागरूक करने के लिए एक जागरूकता रैली रिकांगपिओ बाजार में निकाली जाएगी। साथ ही स्वच्छता पर लघु नाटक और गायन का भी आयोजन होगा। पर्यटन पर्व के दौरान सांगला और मूरंग में पोषण रैली का भी आयोजन किया जाएगा। विभिन्न विभागों और स्वयं सहायता समूह द्वारा स्टॉल भी लगाए जाएंगे। इस मौके पर जिला ग्रामीण विभाग अभिकरण परियोजना अधिकारी जयवंती ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed