फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Tunan, Rampur Bushahr, demand for bus service

Rampur Bushahar News: तुनन के लिए शाम छह बजे बस सेवा की उठाई मांग

Mon, 17 Jun 2024 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
परिवहन और लोनिवि मंत्री से मिलेगी जन कल्याण समिति, तीन पंचायतों के ग्रामीण छोटे वाहनों में अधिक किराया खर्च कर सफर करने को मजबूर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। ग्रामीण इलाके अब सड़क सुविधा से जुड़ते जा रहे हैं, लेकिन बस सेवाओं के अभाव में आज भी हजारों लोग कठिनाइयां झेलने को मजबूर हैं। सड़क सुविधा के बावजूद ग्रामीण पैदल चलने को मजबूर हैं या फिर छोटे वाहनों में अधिक किराया देकर सफर कर रहे हैं। निरमंड खंड की शहर के साथ सटी तुनन पंचायत, जगातखाना और बाड़ी के लोग भी इसी समस्या से परेशान हैं। यहां सड़क बने वर्षों गुजर गए, लेकिन ग्रामीणों को बस सेवाओं की सुविधा नाकाफी है। निरमंड खंड की जन कल्याण समिति जोन 15/20 ने परिवहन निगम प्रबंधन से तुनन के लिए शाम के समय बस सेवा चलाने की मांग की है, ताकि तीन पंचायतों के ग्रामीणों को निगम की बस सेवा का लाभ मिल सके। जन कल्याण समिति जोन 15/20 का एक प्रतिनिधिमंडल परिवहन निगम रामपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक से मिला। समिति ने अपनी मांगों से भरा प्रस्ताव भी निगम प्रबंधन को सौंपा है। समिति के अध्यक्ष चंदेराम, तुलसू राम, अमर सिंह, यज्ञा राम, परस राम, जयराम, कुंभदास, श्याम दास, बहादुर सिंह, दया राम, केसरू राम, विजय सिंह सहित अन्य ने कहा कि निरमंड खंड की जगातखाना, तुनन और बाड़ी पंचायतों को लाभ देने के लिए चाटी तुनन सड़क का निर्माण किया गया है। वर्षों से ग्रामीण शाम के समय परिवहन निगम की बस सेवा चलाने की मांग कर रहे हैं। इस क्षेत्र के किसान बागवान, स्कूली बच्चे और नौकरी पेशे से जुड़े लोगों को शाम के समय कोई बस सुविधा नहीं है। ऐसे में लोग निजी वाहनों में अधिक किराया देने को मजबूर हैं। निगम प्रबंधन से पूर्व भी कई बार शाम की बस सेवा चलाने की मांग उठी, लेकिन आज दिन तक बस सेवा शुरू नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि बस सेवा न होने से ग्रामीण दो घंटे का पैदल सफर कर तुनन पहुंच रहे हैं या फिर छोटे वाहनों में अधिक किराया देकर सफर कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि निगम प्रबंधन बसे न होने का हवाला दे रहे हैं, जिसके चलते अब समिति का प्रतिनिधिमंडल जल्द ही परिवहन मंत्री मुकेश अग्रिहोत्री और लोनिवि मंत्री विक्रमादित्य सिंह से मिलेगा और क्षेत्र के लिए बस सेवा चलाने की मांग पुरजोर तरीके से उठाई जाएगी।
प्रस्ताव उच्चाधिकारियों को भेजा

ग्रामीणों का प्रस्ताव उच्चाधिकारियों को भेजा है। मंजूरी मिलते ही बस सेवा शुरू की जा सकेगी। -अतुल गुप्ता, आरएम परिवहन निगम रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed