{"_id":"67349a1553bf5e4f5c07453c","slug":"tulsi-marriage-procession-started-from-lakshmi-narayan-temple-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-124687-2024-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: लक्ष्मी नारायण मंदिर से तुलसी विवाह की निकली बरात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: लक्ष्मी नारायण मंदिर से तुलसी विवाह की निकली बरात
विज्ञापन
जमकर नाचीं महिलाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। लक्ष्मी नारायण मंदिर हाल ठियोग में तुलसी विवाह को लेकर समारोह का आयोजन किया गया। निशा शर्मा, शशि शर्मा, सरला अत्री, सरला जोशी, श्यामा जोशी और रजनी सूद ने बताया कि तुलसी विवाह धूमधाम से मनाया गया। बीते दिनों में विधि विधान से हल्दी और मेहंदी की रस्मों को पूरा किया गया।
बुधवार को सुभाष चौक से लक्ष्मी नारायण मंदिर हाल तक बरात निकाली गई। इसके बाद मंदिर हाल में विवाह की रस्मों को पूरा किया गया। निशा शर्मा ने बताया की पहली मर्तबा ठियोग में इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ढोल-नगाड़ों के साथ बरात में क्षेत्र की सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया। इस अवसर पर महिलाओं ने गिद्दा डाल कर खुशी जाहिर की। महिलाओं द्वारा की इस पहल की बाजार भर में खूब चर्चा रही। -संवाद