फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Tukpa Valley Utsav in Sangla from 29th

Rampur Bushahar News: सांगला में टुक्पा वैली उत्सव 29 से

Sat, 21 Sep 2024 11:23 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
उत्सव में विभागों की प्रदर्शनी और व्यापारियों की सजेंगी दुकानें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सांगला (किन्नौर)। प्रमुख पर्यटन स्थल सांगला वैली में दो दिवसीय टुक्पा वैली उत्सव 29 से 30 सितंबर तक धूमधाम से मनाया जाएगा। उत्सव के सफल आयोजन को लेकर शनिवार को सांगला के आंबेडकर भवन में बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला पर्यटन अधिकारी एवं एसडीएम डाॅ. शशांक गुप्ता ने की। बैठक में सांगला वैली की विभिन्न पंचायतों के जन प्रतिनिधियों, व्यापार मंडल, परियोजना अधिकारियों सहित विभिन्न संस्थाओं और संगठनों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। एसडीएम कल्पा ने बताया कि सांगला में दो दिवसीय टुक्पा वैली उत्सव 29 और 30 सितंबर को आयोजित होगा। सांगला में आयोजित होने वाले इस दो दिवसीय उत्सव में जहां स्थानीय पारंपरिक संस्कृति देखने को मिलेगी, वहीं विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनियां भी लगाई जाएंगी। इस मेले में व्यापारिक गतिविधियों का भी आयोजन होगा। तहसीलदार हरदयाल सिंह ने बैठक में मौजूद सदस्यों से उत्सव के सफल आयोजन को लेकर चर्चा की। उन्होंने विभागों, परियोजना, बैंक और संगठनों से मेले के संचालन में अपना भरपूर सहयोग देने की अपील की। उन्होंने बताया कि उत्सव के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक दलों द्वारा रंगारंग प्रस्तुतियां दी जाएंगी। उत्सव में किन्नौर व्यंजनों का भी लोग लुत्फ उठा पाएंगे। इस दौरान विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिता में, मैराथन, बॉक्सिंग और रस्साकशी प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इस मौके पर हरदयाल सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष भूपेश नेगी, प्रधान चांसू बीरबल लोकटस, प्रधान सांगला देव सांकी नेगी, इंदू लक्ष्मी नेगी, सुशील नेगी आदि मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed