{"_id":"66327e2cc5ce25587d0a856a","slug":"tribute-to-martyr-tribute-to-martyr-rampur-hp-news-c-178-1-ram1001-115340-2024-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: नीरथ में मजदूरों की शहादत को किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: नीरथ में मजदूरों की शहादत को किया याद
विज्ञापन
कामगारों ने झंडा फहराया और शहीदों को पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर रामपुर में कार्यकमों का आयोजन किया गया। नीरथ में सीटू मजदूर यूनियन के कार्यकर्ताओं ने मजूदर दिवस धूमधाम से मनाया। मजदूरों की शहादत को याद किया गया। यूनियन के अध्यक्ष राजपाल भंडारी ने लाल झंडा फहराया। यूनियन के पदाधिकारियों सदस्यों और लूहरी परियोजना के कामगारों ने शहीदों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
210 मेगावाट की लूहरी परियोजना जिला कुल्लू की देहरा और नित्थर पंचायत, शिमला जिले की नीरथ पंचायत में निर्माणाधीन है। कार्यक्रम में परियोजना के सभी कामगारों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। श्रमिक कल्याण बोर्ड जिला शिमला के महासचिव अमित और किसान सभा की अध्यक्ष कृष्णा राणा ने कहा कि हर साल मजदूर दिवस पर शहीद हुए क्रांतिकारी साथियों को याद किया जाता है। इस मौके पर लूहरी हाइड्रो प्रोजेक्ट मजदूर यूनियन के महासचिव दिनेश मेहता, उपाध्यक्ष कपिल ठाकुर, परसराम, प्रदीप कुमार, पटेल साइड कमेटी के अध्यक्ष मनजीत ठाकुर, सचिव अजय शर्मा मौजूद रहे।