फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   treffic stuck purvani nh due to danger of landslide

Rampur Bushahar News: पूर्वणी में भूस्खलन का खतरा, दो घंटे वाहनों की आवाजाही रही ठप

Sun, 15 Jan 2023 06:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jan 2023 06:30 PM IST
विज्ञापन
आईटीआई मंडी की चेतावनी के बाद उठाया कदम, जिला प्रशासन ने गृहरक्षा के जवान किए तैनात
विज्ञापन

जिले में भूस्खलन निगरानी और पूर्व चेतावनी प्रणाली से संभावित क्षेत्रों पर रखी जा रही नजर
संवाद न्यूज एजेंसी
सांगला(किन्नौर)। कल्पा तहसील के पूर्वणी में नेशनल हाईवे पांच पर भूस्खलन के खतरे को देखते हुए दो घंटे तक वाहनों की आवाजाही ठप रही। आईआईटी मंडी द्वारा यहां स्थापित भूस्खलन निगरानी और पूर्व चेतावनी प्रणाली यंत्र से मिले अलर्ट के जिला प्रशासन ने यह कदम उठाया था। साथ ही मौके पर लोगों की सुरक्षा को देखते हुए गृहरक्षा के जवान भी तैनात किए गए हैं। सहायक आयुक्त किन्नौर राजेंद्र कुमार गौतम ने बताया कि रविवार सुबह आईआईटी मंडी से मिली चेतावनी पर तुरंत कार्रवाई करते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग पांच पर सुबह 8:00 बजे से 10:00 बजे तक वाहनों की आवाजाही रोक दी गई थी। यहां पहाड़ दरकने की आशंका के चलते एहतियातन यह कदम उठाया गया था। उन्होंने यहां से गुजरने वाले लोगों से सावधानी बरतने का आग्रह भी किया है। गौतम ने बताया कि इस दिशा में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, लोक निर्माण विभाग और पुलिस प्रशासन को निर्देश जारी कर दिए गए हैं, जिससे किसी भी प्रकार के जानमाल के नुकसान को होने से रोका जा सके। एहतियात के तौर पर पूर्वणी के संभावित भूस्खलन वाले क्षेत्र में गृह रक्षा के जवान भी तैनात किए गए हैं। उन्होंने बताया कि जिले के भूस्खलन से संभावित क्षेत्रों में आईआईटी मंडी ने पूर्व चेतावनी प्रणाली यंत्र स्थापित किए हैं, जो खतरा होने की स्थिति में आईआईटी मंडी को भूस्खलन से संबंधित सूचनाएं भेजते हैं। निगुलसरी में भूस्खलन से हुए बड़े हादसे के बाद यह कदम उठाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed