फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   tree plantation drive started in nagadhar and devnagar

देवनगर में तीन सौ नागाधार में रोपे दो सौ पौधे

Tue, 27 Jul 2021 10:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
tree plantation drive started in nagadhar and devnagar
देलठ के नागाधार बीट में वन विभाग महिला मंडल युवक मंडल के सभी सदस्य पौधारोपन करते हुए - फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर/ननखड़ी। विकास खंड रामपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत देवनगर में वन महोत्सव मनाया गया। अभियान के तहत पंचायत क्षेत्र में देवदार के 300 पौधे रोपे गए। पौधरोपण अभियान में देवनगर महिला मंडल ने राजकीय उच्च माध्यमिक पाठशाला देवनगर और उपस्वास्थ्य केंद्र देवनगर के आसपास पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
विज्ञापन

इस मौके पर पंचायत प्रधान अंबिका, उपप्रधान कपिल जकटू, वार्ड सदस्य खेमराज खूंद, महिला मंडल प्रधान गीता देवी सहित कई अन्य मौजूद रहे। युवक मंडल सदस्य विकास लांबा ने कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा है। इनके बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है। हमें प्रत्येक वर्ष पौधरोपण और उनका संरक्षण करना चाहिए ताकि भावी पीढ़ियों को इसका लाभ मिल सके।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त वन महोत्सव पर ननखड़ी तहसील की देलठ पंचायत के नागाधार बीट में वन विभाग, महिला मंडल, युवक मंडल के सदस्यों ने देवदार के 200 पौधे रोपे।
अभियान में महिलाओं और युवाओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। वन रक्षक विनोज नेगी, प्रधान ग्राम पंचायत देलठ रुचिका राठौर, युवक मंडल प्रधान सतीश मेहता, सोनामनी, चंद्र, कपिल चौहान, राजीव, विवेक मेहता, अभिषेक मेहता, रीना मेहता और तरुण नलवा सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed