फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Traveling on Wangtu-Kafnu-Yangpa road becomes deadly

Rampur Bushahar News: वांगतू-काफनू-यांग्पा सड़क पर सफर बना जानलेवा

Mon, 05 Aug 2024 11:07 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
25 किलोमीटर मार्ग पर गड्ढों की भरमार, चेताया, सडक़ पर उतरकर करेंगे आंदोलन
विज्ञापन


कई वर्षों से सडक़ की दशा नहीं सुधार पा रहा लोनिवि

ग्रामीणों ने सेब सीजन से पूर्व सडक़ की दशा सुधारने की उठाई मांग

संवाद न्यूज एजेंसी

सांगला (किन्नौर)। जिला किन्नौर की करीब आधा दर्जन पंचायतों को लाभान्वित करने वाली वांगतू-काफनू-यांग्पा सड़क पर सफर करना जानलेवा बना हुआ है। करीब 25 किलोमीटर मार्ग पर गड्ढे ही गड्ढे ही पड़े हुए हैं। लोक निर्माण विभाग वर्षों से सड़क की मरम्मत नहीं कर पाया है। ग्रामीणों में लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर रोष है।

गौर हो कि उक्त सड़क से कटगांव, काफनू, यांग्पा-1, यांग्पा-2 और क्राबा पंचायत के हजारों लोग आवाजाही करते हैं। 25 किलोमीटर मार्ग पर जगह-जगह गड्डे पड़े हुए हैं। करीब तीन वर्ष से सड़क की दयनीय हालत नहीं सुधर रही है। सड़क की सबसे ज्यादा खराब हालत 1892 कैंची के पास, शेरपा कॉलोनी, महेश्वर मंदिर, मझातंग झरने के पास, पठानकोट नाला, भावावैली के मुख्य द्वार के पास, कटगांव, कासरिंग, हुरी और यांग्पा के आसपास सहित अन्य स्थानों पर सड़क हालत की बद से बदतर बनी हुई है। लोग जहां खतरे के साये में सफर करने को मजबूर हैं, वहीं मरीज भी हिचकोले खाते हुए अस्पताल पहुंचने को मजबूर हैं। इसके अलावा आगामी समय में सेब सीजन भी शुरू होने वाला है, लेकिन सड़क की दशा नहीं सुधरने के कारण बागवान परेशान हैं। भावावैली से करीब तीन से चार लाख सेब की पेटियों का उत्पादन होता है। ऐसे में बागवानों को मंडियों तक सेब पहुंचाने की चिंता सताने लगी है।
विज्ञापन


भाजपा मंडल अध्यक्ष निचार मदन नेगी, उपाध्यक्ष कुशकपाल नेगी, जिला सचिव देवा चारस, प्रधान क्राबा पंचायत तेंजिन शोकित नेगी, उपप्रधान यांग्पा-1 यशपाल नेगी, उपप्रधान काफनू शंकर भगत नेगी, उपप्रधान क्राबा पंचायत कुशकपाल नेगी और भारतीय किसान संघ निचार खंड अध्यक्ष देव सिंह नेगी सहित अन्य ग्रामीणों ने कहा कि सड़क की दयनीय दशा के कारण आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार, जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से सेब सीजन से पहले सड़क की दशा सुधारने की मांग उठाई है। अन्यथा आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, लोक निर्माण विभाग भावानगर के एसडीओ प्रमोद नेगी ने कहा कि वार्षिक रखरखाव योजना के तहत टेंडर कॉल की गई है। टेंडर आवंटित होते ही सड़क को दुरुस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed