Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Travelers' lives at risk in Nirmand; journeys being made in dilapidated buses.

Rampur Bushahar News: जीरो बुक वैल्यू बसें... और खतरे में जान

Sat, 27 Jun 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Travelers' lives at risk in Nirmand; journeys being made in dilapidated buses.
निरमंड से केदस रूट पर खराब हुई बस। संवाद
निरमंड के 25 रूटों पर खटारा बसों से हो रहा असुरक्षित सफर
विज्ञापन

या
निरमंड में यात्रियों की जान खतरे में, खटारा बसों से हो रहा सफर
या
अभियान: 6
निरमंड के 25 रूटों पर खटारा बसों से हो रहा असुरक्षित सफर. 25 रूटों को मात्र 15 बसों से संचालित किया जा रहा, निर्धारित आयु सीमा पार कर चुकी बसें भी दौड़ाई जा रहीं


राकेश बिनी शर्मा
निरमंड (कुल्लू)। उपमंडल निरमंड की पहाड़ी और दुर्गम सड़कों पर यात्रियों की सुरक्षा खतरे में है। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के रामपुर डिपो की ओर से चलाई जा रही खटारा बसों के कारण लोगों की जान दांव पर लगी है। डिपो के पास बसों की भारी कमी है और कई बसें अपनी निर्धारित आयु सीमा पार कर चुकी हैं। कुछ बसें जीरो बुक वैल्यू की हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण रूटों पर रोजाना लोग असुरक्षित सफर कर रहे हैं। रामपुर डिपो की परिवहन व्यवस्था बदहाल स्थिति में है। 25 छोटे-लंबे रूटों के संचालन के लिए बसों की भारी कमी है। 25 रूटों को मात्र 15 बसों से संचालित किया जा रहा है। जबकि इन रूटों को चलाने के लिए 25 बसों की ही आवश्यकता है। उपलब्ध बसों में से भी रोजाना दो से तीन बसें खराब होकर कार्यशाला में खड़ी रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे चिंताजनक बात यह है कि करीब तीन बसें ‘जीरो बुक वैल्यू’ यानी कबाड़ श्रेणी की हो चुकी हैं। इन बसों को अभी भी दुर्गम ग्रामीण रूटों पर दौड़ाया जा रहा है। यह स्थिति यात्रियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करती है। उपमंडल निरमंड के लिए आनी सब डिपो और रामपुर डिपो से बसों का संचालन किया जाता है। रामपुर डिपो की अपनी हालत ही बहुत दयनीय है। रामपुर डिपो 98 के पास महज बसें हैं, वहीं आनी सब डिपो में भी मात्र 20 बसों से काम चलाया जा रहा है।
हालत यह है कि आए दिन निरमंड क्षेत्र को चलने वाली बसें भी गंतव्य तक पहुंचने से पहले हांफ जाती हैं। हाल ही में निरमंड से केद्स और शारवी-निथर-रामपुर को चलने वाली बसें रास्ते में हांफ गईं। लोगों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए या तो लिफ्ट लेनी पड़ी या टैक्सी करके जाना पड़ा। दूसरी ओर रामपुर डिपो की कार्यशाला भी संसाधनों के अभाव से जूझ रही है। कार्यशाला में आवश्यक कलपुर्जों की आपूर्ति लगातार प्रभावित है। बसें खराब होने के बाद समय पर सड़क पर नहीं लौट पातीं। टायरों का भी गंभीर संकट बना हुआ है। कई बसें मरम्मत पूरी होने के बावजूद केवल टायरों के अभाव में खड़ी रहने को मजबूर हैं। संवाद
----------------
उपमंडल निरमंड के तहत उप तहसील नित्थर के लिए परिवहन निगम की नौ बसें चलती हैं। कई बार बसें रास्ते में हांफ जाती हैं। इसके बाद लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा है। निगम खास पर दूर-दराज क्षेत्र के लिए व्यवस्था सुधारे।
-चंद्रपाल शर्मा निवासी नित्थर
--
निरमंड के दूर-दराज के रूट पर बस सेवा के हाल खस्ता है। टायर कभी भी पंचर हो जाते हैं, तो कभी बसें खराब हो जाती हैं। बसों की हालत ऐसी हैं कि गंतव्य तक पहुंचने के लिए तय समय से कई अधिक वक्त लग रहा है। परिवहन निगम को दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए अच्छी स्थिति वाली बसों को भेजना चाहिए।

-संजीव शर्मा निवासी निरमंड
--
नई बसें मिलने के बाद होगा सुधार
रामपुर डिपो के प्रभारी स्वरूप चंद ने कहा कि वर्तमान में जितनी बसें उपलब्ध हैं, उनको रूटों पर नियमित रूप से चलाया जा रहा है। कुछ नई बसें डिपो के लिए आनी हैं। इन बसों के आने के बाद स्थिति में सुधार होगा। प्रबंधन लोगों को बेहतर सुविधा देने के लिए प्रयास कर रहा है।

निरमंड से केदस रूट पर खराब हुई बस। संवाद

निरमंड से केदस रूट पर खराब हुई बस। संवाद

निरमंड से केदस रूट पर खराब हुई बस। संवाद

निरमंड से केदस रूट पर खराब हुई बस। संवाद

निरमंड से केदस रूट पर खराब हुई बस। संवाद

निरमंड से केदस रूट पर खराब हुई बस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed