फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Transformer caught fire in Nitthar, darkness prevailed in many villages

Rampur Bushahar News: नित्थर में ट्रांसफार्मर में लगी आग, कई गांव में पसरा अंधेरा

Sun, 22 Jun 2025 11:19 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jun 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Transformer caught fire in Nitthar, darkness prevailed in many villages
नित्थर में जले हुए ट्रांसफार्मर को दुरूस्त करते विद्युत कर्मी और ग्रामीण। संवाद
ग्रामीण परेशान, विद्युत बोर्ड के कर्मचारी और ग्रामीण ट्रांसफार्मर दुरुस्त करने में जुटे
विज्ञापन

तीन मिनट के बाद लिया शटडाउन, वर्ना हो सकता था भारी नुकसान

संवाद न्यूज एजेंसी

नित्थर (कुल्लू)। उपतहसील के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नित्थर के साथ लगे ट्रांसफार्मर में शनिवार रात 10:00 बजे अचानक आग लग गई। आग की लपटें इतनी भयानक थीं कि तीन मिनट तक पूरा इलाका जगमगा उठा। समय रहते शटडाउन न लिया होता, तो भारी नुकसान हो सकता था। इस घटना से ग्रामीणों को पहले लगा कि कहीं अस्पताल में आग तो नहीं लग गई, लेकिन फिर पता चला कि ट्रांसफार्मर में आग लगी है। आग लगने से पूरे नित्थर क्षेत्र में अंधेरा पसर गया है। कुछ गांवों को छोड़कर बिजली बहाल कर दी गई थी। आग लगने का कारण तारों का गर्म होना बताया जा रहा है। विद्युत बोर्ड के कर्मचारी और स्थानीय लोग ट्रांसफार्मर को दुरुस्त करने में जुटे हुए हैं। स्थानीय ग्रामीण प्यार जीत, सुनील कुमार और चंद्र कश्यप सहित अन्य कई लोगों ने कहा कि विद्युत बोर्ड कर्मचारियों की कमी कई वर्षों से झेल रहा है। यहां से कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए, लेकिन उनकी जगह किसी कर्मचारी की तैनाती नहीं हो पाई है। अब हाल यह है कि एक कर्मचारी के हवाले 12 ट्रांसफार्मर का जिम्मा है। शाम 5:00 बजे के बाद तो कोई भी कर्मचारी नाइट ड्यूटी के लिए नहीं है। स्टाफ की कमी की मार हजारों ग्रामीणों पर पड़ रही है।



ट्रांसफार्मर की एक ही कॉइल जली है। कर्मचारी ठीक करने की कोशिश कर रहे हैं। यदि ठीक नहीं हो पाया तो जल्द यहां ट्रांसफार्मर का इंतजाम किया जाएगा। - भूषण ठाकुर, सहायक अभियंता, विद्युत बोर्ड नित्थर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article